Skip to main content

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश से त्राहिमाम! तीन दिन में 22 लोगों की मौत, IMD का रेड अल

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश से त्राहिमाम! तीन दिन में 22 लोगों की मौत, IMD का रेड अलर्ट

पिछले कई दिनों से राजस्थान के दर्जनों जिलों में भारी बारिश हो रही है जिसमें सबसे ज्यादा करौली और हिंडौन जिलों की हालत खराब हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से दोनों जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं जहां निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बांधों और नदियों के उफान पर होने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Pune Porsche crash: 'ये प्रभावशाली व्यक्ति...जमानत मिली तो नीरव और माल्या की तरह भाग जाएंगे'

Pune Porsche crash: 'ये प्रभावशाली व्यक्ति...जमानत मिली तो नीरव और माल्या की तरह भाग जाएंगे'

पुणे के पोर्श कार हादसा मामले में जांच अधिकारी ने आरोपितों की जमानत का विरोध किया। अधिकारी का कहना है कि आरोपी बेहद प्रभावशाली हैं। बुलाने पर गवाह जांच एजेंसी के सामने नहीं आते हैं। दरअसल गवाह आरोपियों की पृष्ठभूमि के कारण डरते हैं। अगर इन्हें जमानत दी गई तो नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह भाग सकते हैं।

30 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, मुंबई के कुर्ला में ऑटोरिक्शा किराए को लेकर हुआ था विवाद

30 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, मुंबई के कुर्ला में ऑटोरिक्शा किराए को लेकर हुआ था विवाद

आरोपी की पहचान सैफ जाहिद अली और मृतक की पहचान छक्कन अली के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और दोनों में गहरी दोस्ती थी। क्राइम ब्रांच ने कहा कि दोनों हाल ही में मुंबई आए थे और यहां एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कुर्ला पुलिस को सौंप दिया है।

Amarnath Yatra 2024: भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम और बालटाल मार्ग बंद; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amarnath Yatra 2024: भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम और बालटाल मार्ग बंद; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी लेकिन भारी बारिश और मौसम खराब होने के कारण यात्रियों में चिंता बनी हुई है कि वे कैसे दर्शन कर सकेंगे। मौजूदा समय में अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों को बंद कर दिया गया है।

Independence Day 2024: सेना के जवान, ड्रोन और डॉग्स... पाक ने की कोई भी नापाक हरकत तो LoC पर ही ढेर होगा दुश्मन

Independence Day 2024: सेना के जवान, ड्रोन और डॉग्स... पाक ने की कोई भी नापाक हरकत तो LoC पर ही ढेर होगा दुश्मन

इन दिनों नियंत्रण रेखा पर सेना ने कड़ा पहरा रखा हुआ है। न केवल सेना के जवान बल्कि खोजी कुत्तों व उच्च क्षमता वाले ड्रोन के जरिए भी दुश्मन की हर नापाक हरकत पर नजर रखी जा रही है। पाक यदि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई भी घुसपैठ जैसी हरकत करता है तो उस दौरान जवान तुरंत दुश्मन को ढेर कर देंगे।

डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का शिमला में विरोध, दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का शिमला में विरोध, दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल  में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एशोसिएशन ने प्रशासन से डॉक्टरों की सुरक्षा को बेहतर करने की मांग की।

Mandi News: जोगेंद्रनगर बस स्टैंड के वाटर कूलर से वायरस की तरह फैले पीलिया ने ली 6 लोगों की जान

Mandi News: जोगेंद्रनगर बस स्टैंड के वाटर कूलर से वायरस की तरह फैले पीलिया ने ली 6 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश के जोगेंद्रनगर में पीलिया से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पीलिया बस स्टैंड के वाटर कूलर सो फैला था। पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच सदस्यीय आरआरटी का गठन किया गया था। सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञों के सुझाव के बाद अब सुधरने स्थिति लगी है। वहीं एक प्राकृतिक जलास्रोत व हैंडपंप का पानी भी दूषित पाया गया।