नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट... जंगल के रास्तों से लेकर नदी के घाटों तक निगरानी तेज
लखीमपुर खीरी समाचार
लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है। गौरीफंटा बार्डर पर हाई अलर्ट होने से शुक्रवार को तीसरे दिन एसएसबी द्वारा बार्डर पर बारीकी से चेकिंग व सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सीमा पर मोहाना नदी घाट पर भी गश्त-पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच लखीमपुर खीरी जिले से लगी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पलिया क्षेत्र के गौरीफंटा, संपूर्णानगर, चंदनचौकी समेत पूरी नेपाल सीमा पर भारत की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बलूच बोले बताओ कब चलना है जंग पर, पूर्व सांसद समेत करीब पांच हजार बलूच हैं शामली में
शामली समाचार
शामली में विभिन्न स्थानों पर बलूच जनजाति के लोग रहते हैं। ये लोग मुगलों के साथ ही भारत आए थे और यहीं बस गए थे। पूर्व सांसद अमीर आलम और पूर्व विधायक नवाजिश आलम भी बलूच हैं।
भारत पाक सीमा पर तनाव के चलते हर कोई आतंकियों की कायराना हरकत को कोस रहा है। वहीं भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिले में जश्न का माहौल है।
रहपुरा रोड़ पर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदितप्रताप सिंह
बरेली में जमीन एग्रीमेंट कर 8.25 लाख हड़पने का मामला, एसएसपी के आदेश पर ओमेन्द्र व शफ्फन के खिलाफ एफआईआर
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से जमीन का सौदा कर लाखों की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बावजूद न तो बैनामा किया गया और न ही एडवांस दिए गए रुपये लौटाए गए। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उ०प्र० पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं का शानदार प्रदर्शन ADG ने शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी
बरेली अवधेश शर्मा
जनपद मेरठ में दिनांक 28-04-2025 से दिनांक 01-05-2025 तक आयोजित द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन, योगा प्रतियोगिता-2025 में बरेली जोन की पुरूष एवं महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलाम के सिपाही पत्रकारों का किया सम्मान
बरेली समाचार
जिला कांग्रेस कमेटी बरेली की ओर से आज चौपला रोड स्थित रोटरी भवन पर एक सम्मान समारोह हुआ जिसमें क़लम के सिपाहियों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी , महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट , निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने शाल, स्मृति चिन्ह डायरी, कलाम देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व महापौर प्रत्याशी ,प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने किया ।
- Read more about जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलाम के सिपाही पत्रकारों का किया सम्मान
- Log in to post comments
- 3 views
बारात में किन्नर की मौत: गानों पर झूम रहे थे बराती, अचानक छटपटाकर गिरा मुफराज चली गई जान
बदायूं इस्लामाबाद समाचार
मूल रूप से बिहार के जिला खगड़िया के थाना किंजरी के कस्बा कैंजरी के वार्ड चार निवासी किन्नर मुफराज अहमद पुत्र लालो कई सालों से घर से बाहर ही रहता था। वह अलीगढ़ में संचालित एक रंगशाला में काम करता था।
यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नगला चंदौली में बुधवार रात बरात में डांस कर रहे किन्नर की करंट लगने से मौत हो गई। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बृहस्पतिवार को साथी किन्नर उसका शव लेकर बिहार चले गए।