Skip to main content

जियाउर्रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें, जफर अली का कबूलनामा- सांसद ने कहा था... सर्वे नहीं होने देना

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष जफर अली ने पूछताछ में बताया कि सांसद हिंसा से पहले और बाद में लगातार संपर्क में रहे। केस डायरी और कॉल डिटेल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है।

Jaipur Serial Blast 2008: जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस में चार आरोपी दोषी करार, 8 अप्रैल को होगा सजा का एलान

जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में आज अदालत ने 4 आरोपियों पर दोष तय कर दिया है। अदालत ने शाहबाज सरवर आजमी मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अप्रैल को सजा का एलान किया जाएगा। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं।

नई दिल्ली। जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में आज अदालत ने 4 आरोपियों पर दोष तय कर दिया है। अदालत ने शाहबाज, सरवर आजमी, मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया है।

IPL 2025: 'गरीबों को भी रहने दे', Virender Sehwag ने नंबर-1 होने पर भी उड़ाया RCB का मजाक, कह दी बड़ी बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार शुरूआत करते हुए अपने दोनों मुकाबले जीते। आरसीबी की टीम इस समय आईपीएल 2025 की प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज हैं। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आरसीबी का मजाक उड़ाया और तंज कसते हुए फ्रेंचाइजी को गरीब करार दिया। आरसीबी ने 17 सीजन में एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार शुरूआत की और अपने पहले दोनों मैच जीते। रजत पाटीदार के नेतृत्‍व वाली आरसीबी ने केकेआर और सीएसके को मात दी।

Sikandar के आधे बजट तक Salman Khan ने ली फीस! छावा की सक्सेस के बाद भी Rashmika Mandanna के हाथ आए इतने करोड़

सलमान खान की फिल्मों का भले ही कैसा भी रिव्यू हो उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कैसा भी प्रदर्शन करें लेकिन इसका फर्क न तो उनके स्टारडम पर पड़ता है और न ही उनकी फिल्मों की फीस पर। हाल ही में रिलीज फिल्म सिकंदर के लिए भी सलमान खान ने अच्छी खासी रकम मेकर्स से वसूल की है। हालांकि रश्मिका मंदाना को उनकी आधी भी नहीं मिली है।

खाली मालगाड़ी के पिछले डिब्बे से आई जोरदार आवाज, कर्मचारियों ने देखा तो मच गई खलबली… वजह जान अधिकारी भी हैरान

UP News - सहारनपुर में रेलवे के खानआलमपुरा यार्ड में मंगलवार को एक खाली मालगाड़ी का पिछला डिब्बा बेपटरी हो गया। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के कार्य में जुट गए। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद डिब्बे को पटरी पर लाया गया। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं।

MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 7वें वेतन को लेकर आया बड़ा अपडेट; सैलरी और भत्ते में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब परिवहन गृह भाड़ा (हाउस रेंट अलाउंस/ एचआरए) बढ़ी हुई दर से मिलेगा। राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसी माह अप्रैल के वेतन के साथ जोड़कर बढ़े हुए भत्तों का लाभ दिया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

Anant Ambani Viral Video: 'दोगुनी कीमत में दे दो', अनंत अंबानी ने क्यों खरीद लीं सैकड़ों मुर्गियां?

Anant Ambani Viral Video अनंत अंबानी जामनगर से लेकर द्वारा तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस पदयात्रा को पांच दिन बीत चुके हैं। हर रोज वो रात में कई कीलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस पैदल यात्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल यात्रा के दौरान ही अनंत अंबानी ने लगभग 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया।