Skip to main content

Mohammed Shami की भारतीय टीम में वापसी, इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान!

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम की हार के बाद शनिवार को मुंबई में बीसीसीआई की एक मीटिंग हुई। इस बैठक में भारत की हार पर चर्चा हुई। इसके अलावा इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन भी हुआ। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

Naagin एक्टर Arjun Bijlani की मां अस्पताल में भर्ती, बेटे की भी बिगड़ी तबीयत, तस्वीर ने किया फैंस को इमोशनल

नागिन और लाफ्टर शेफ-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे शोज में नजर आ चुके टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों थोड़ा परेशान चल रहे हैं। उनकी मां पिछले कुछ समय से तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में एडमिट हैं वहीं दूसरी तरफ बेटे अयान और पत्नी नेहा बिजलानी भी बीमार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने इसके बारे में बात की।

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की 'लेटर पॉलिटिक्स', मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर लिखी चिट्ठी; BJP पर लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने लिखा भाजपा ने फर्जी वोट बनाने का नया तरीका निकाला है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री और नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इनपर तुरंत FIR दर्ज करके कार्यवाही की जाए। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के पते पर 33 नए वोट बनने की एप्लिकेशन दी गई। अगर ये भाजपा उम्मीदवार की मर्जी से हुआ है तो तुरंत प्रवेश वर्मा को डिसक्वालिफाई किया जाए।

अरे बाप रे! इन बदमाशों ने मनी हाईस्ट के चोरों को भी पछाड़ा, ATM लूटने की बनाई ऐसी प्लानिंग पुलिस रह गई हैरान

बटाला पुलिस ने एक हवलदार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर बटाला और दीना नगर में दो एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक गैस कटर गैस सिलेंडर और बाइक बरामद की है। बता दें कि आरोपी तिबड़ी कैंट में हवलदार के पद पर तैनात है।

10 वर्षों में मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ बढ़ा, विदेशी निवेश नीति में सुधार की जरूरत; इंटरव्यू में क्या बोले डॉ. सुरजीत भल्ला?

केंद्र सरकार एक फरवरी को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। सभी की निगाहें इस बात पर टिकीं हैं कि सरकार क्या राहत देगी। मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ काफी बढ़ चुका है। विकासशील देशों की तुलना में भी यह अधिक है। सरकार को क्या कदम उठाने होंगे ताकि आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ लोगों का भी ख्याल रखा जा सके। बता रहे हैं डॉ. सुरजीत भल्ला...

अगले महीने की पहली तारीख को देश का आम बजट पेश होगा। कहा जा रहा है कि इस बार का बजट बीते कई सालों की तुलना में अलग होगा, क्योंकि टैक्स देने वाले आम मध्यवर्गीय परिवारों में बढ़ रही 'बेचैनी' सतह पर आ चुकी है।

'हम बंटेंगे तो खामियाजा धर्मस्थलों को...,' रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी

पांच सदी के इंतजार के बाद अयोध्या में बना भव्य राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता और गौरव का प्रतीक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रीराम और राष्ट्र एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को श्रेष्ठतम सांस्कृतिक नगरी बनाने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

Aamir Khan को टॉर्चर करती थीं एक्स वाइफ Kiran Rao, सेट पर निकालती थीं भड़ास, टूट गया था एक्टर के सब्र का बांध

प्रोडक्शन तले बनी फिल्म धोबी घाट से उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में किरण राव ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। साथ ही बताया है कि उन्होंने आमिर को टॉर्चर किया था। जानिए इस बारे में।