Skip to main content

Honda Elevate Black Edition जल्‍द हो सकता है भारतीय बाजार में लॉन्‍च, लॉन्‍च से पहले आई नजर

जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही अपनी इकलौती एसयूवी Honda Elevate के Black Edition को लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए एडिशन वाली यूनिट को लॉन्‍च से पहले देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक और क्‍या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।

Bharat Mobility 2025 में MG कर रही तीन कारों को पेश करने की तैयारी, ग्‍लोबल पोर्टफोलियो से आएंगी ये कारें

Upcoming Cars from MG ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जनवरी 2025 में होने वाले Bharat Mobility 2025 में कई बेहतरीन वाहनों को पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस वाहन को पेश और लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

MG Cyberster EV में मिलेंगे चार रंगों के विकल्‍प, कई खासियतों के साथ होगी जनवरी 2025 में होगी लॉन्‍च

ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक सुपर कार को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि जनवरी 2025 में MG Cyberster EV को भारत लाया जाएगा। इस कार को कितने रंगों के विकल्‍प में लाया जा सकता है। किन खूबियों के साथ इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Kia Syros के वो 5 बेहतरीन फीचर्स, इसे बनाते हैं सेगमेंट में सबसे अलग और खास

Kia Syros अपने नवीनतम तकनीकी फीचर्स जैसे कि लेवल 2 ADAS रियर सीट वेंटिलेशन और मल्टीपल रियर सीट एडजस्टमेंट्स जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। अगर आप ऐसी एसयूवी की तलाश में है जो कम्फर्ट सुरक्षा और प्रीमियम का एक्सपीरिएंस प्रदान करें तो आप इसकी बुकिंग 3 जनवरी से कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

नए रंगरूप में आई Suzuki Hayabusa, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल समेत मिले एडवांस फीचर्स

2025 Suzuki Hayabusa को नए कलर और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ ग्लोबल बाजार में पेश किया गया है। इसे पहले से ज्यादा पावरफुल और शानदार लुक दिया गया है। इसे साल 2025 में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि नई हायाबुसा को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Mercedes G 580 भारत में 9 जनवरी को होगी लॉन्च; 30 मिनट में 10-80% तक चार्ज, 470 km से ज्यादा की मिलेगी रेंज

Mercedes G 580 भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे भारत में 9 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी पेश किया जाएगा। यह महज 30 मिनट में 10 प्रतिशत से लेकर 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। वहीं इसे फुल चार्ज करने पर 470 किमी से ज्यादा का रेंज मिलेगा।

एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Maruti e-Vitara, नजर आए ADAS जैसे फीचर्स

Maruti e-Vitara Car मारुति ई-विटारा को आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि कंपनी की तरफ से किया जा चुका है। भारत में यह मारुति की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार होगी। इसके नए स्पाई शॉट्स भारत-स्पेक ई विटारा में ADAS और डुअल स्क्रीन जैसे फीचर्स देखने के लिए मिले हैं। इसे 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

3.30 लाख में Kawasaki लाई ऑफ-रोडिंग का नया किंग KLX 230! टूटी सड़क हो या चिकनी रोड हर जगह चलेगी स्मूद

Kawasaki KLX 230 Launched in India जापानी बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी ने Kawasaki KLX 230 को लॉन्च किया है। इस बाइक को ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों के हिसाब से बनाया जाता है। इसमें हेक्सागोनल हेडलाइट समेत डिजिटल LCD डिस्प्ले और स्विचेबल डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि Kawasaki KLX 230 को भारत में किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

नए रंगरूप में लॉन्च हुई Honda Unicorn, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल समेत मिले अपेडेटेड फीचर्स

2025 Honda Unicorn Launched होंडा इंडिया ने होंडा यूनिकॉर्न को नए अपडेट्स दिए है। जिसकी वजह से यह बाइक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है। साथ ही यह पहले की तरह किफायती भी है। इस बाइक को नए फीचर्स के साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। नए अपडेट्स के बाद बाइक की कीमत 119481 रुपये है।

होंडा इंडिया ने Honda Unicorn को नए अपडेट साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें कई अपडेट भी किए गए हैं, जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जानते हैं कि 2025 Honda Unicorn को किन नए खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

नई Skoda Superb भारत में मारने जा रही एंट्री, Bharat Mobility Global Expo 2025 में होगी पेश

Skoda Superb 2025 India launch नई स्कोडा सुपर्ब भारत में जल्द ही पेश होने वाली है। कंपनी Skoda Superb को जनवरी 2025 में होने जा रहे Bharat Mobility Global Expo में पेश करने जा रही है। यह पुरानी मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश हो सकती है। इसके साथ ही इसे पहली बार हाइब्रिड इंजन से भी लैस किया जा सकता है।