Skip to main content

शाहजहांपुर संवाददाता

गोलीकांड में घायल हुए ट्रांसपोर्ट कर्मी कमलेश की राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ में ही उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव घर लाया गया, लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। 

 

शाहजहांपुर में गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को बरेली मोड़ से राजघाट चौकी जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन मुख्य आरोपी का घर गिराए जाने और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। मांगें न माने जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। 

सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर शेरू ने तीन सगे भाइयों कमलेश, अखिलेश और जितेंद्र को तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। वहीं, जितेंद्र का लखनऊ में इलाज चल रहा है। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे ने बरेली मोड़ से राजघाट चौकी जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। 

परिजनों का कहना था कि इतना समय बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। आधे घंटे तक विवाद होने के बावजूद घटना के दिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जबकि राजघाट चौकी थोड़ी ही दूरी पर है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराए जाएं। एनकाउंटर किया जाए। 

मांगें न माने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिहै। जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस से परिजनों की जमकर नोकझोंक हुई। व्यस्त मार्ग पर जाम लगने के कारण धूप में लोग परेशान हो गए। वाहन चालकों से भी परिजनों की नोकझोंक हुई है। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

News Category