टोल घोटाले में NHAI का बड़ा एक्शन, 14 एजेंसियों पर दो साल का प्रतिबंध; 100 करोड़ रुपये की जमानत राशि भी जब्त
फर्जी टोल वसूली के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने 14 एजेंसियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जमानत राशि भी जब्त कर ली है। यूपी के मीरजापुर के अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा पर एसटीएफ ने छापा मारा। इसके बाद टोल घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि देशभर के 42 टोल प्लाजा पर घोटाला किया जा रहा था।
जूतों की आवाज से पता चल जाता था समय', पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक विशेष बातचीत में अपने जीवन विचारधारा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस पॉडकास्ट में उन्होंने बचपन हिमालय यात्रा हिंदू राष्ट्रवाद गांधीजी भारत-पाक संबंध AI शिक्षा और लोकतंत्र पर अपने विचार रखे। पीएम मोदी ने कहा मेरी ताकत 140 करोड़ भारतीय हैं। चर्चा में चीन रूस-यूक्रेन और 2002 गुजरात दंगों का भी जिक्र हुआ।
कर्नाटक: होली के रंग में भंग, परीक्षा देने जा रही छात्राओं पर डाला केमिकल वाला कलर; 7 लड़कियां अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कुछ शरारती तत्वों ने 7 छात्राओं पर केमिकल वाला रंग डाल दिया। इस रंग से लड़कियों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अपस्ताल में भर्ती कराना पड़ा। इन छात्राओं में चार की हालत गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
सोने की तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, डीआरआई ने अदालत को बताई ये वजह
कन्नड़ अभिनेता रान्या राव को दुबई से बेंगलुरू लौटते समय 14 किलोग्राम सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। राव की जमानत याचिका आर्थिक अपराध न्यायालय ने खारिज कर दी है। डीआरआई ने आरोप लगाया कि राव सोने की तस्करी में संलिप्त हैं और जमानत मिलने से जांच में रुकावट आ सकती है। रान्या राव ने हिरासत में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
Holi 2025: किसी पर रंग डाला तो होगा एक्शन! इस शहर में होली खेलने वालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन
हैदराबाद पुलिस ने होली मनाने वाले लोगों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है जिसमें कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके मुताबिक वाहनों की समूह में आवाजाही और अनिच्छुक व्यक्तियों पर रंग फेंकने पर रोक लगाई गई है। इस कदम की भाजपा विधायक राजा सिंह ने तीखी आलोचना की। राजा सिंह ने इसे तुगलक फरमान कहा है। वहीं रेवंत रेड्डी को उन्होंने निजाम कहा।
देशभर में कल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार होली को लेकर कई अलग-अलग बयानों पर काफी विवाद हुआ। अब होली को लेकर जारी हैदराबाद पुलिस की गाइडलाइन पर भी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
तेलंगाना का चटोरा कातिल: पत्नी ने मटन बनाने से किया इनकार, पति ने बेरहमी से मार डाला
तेलंगाना के महबूबाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी मलोथ कलावती की बेरहमी से पिटाई कर उसे मार डाला। कारण था कि महिला ने मटन करी बनाने से मना कर दिया था। घटना रात के समय हुई जब घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह घटना घरेलू हिंसा के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।
तेलंगाना के महबूबाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और मार डाला। दरअसल पत्नी ने मटन करी बनाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद दोनों के बीच अनबन हुई है और महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया।
28 मार्च से पहले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षकों के पदों को अधिसूचित करें राज्य, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
देश की शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 28 मार्च तक विशेष बच्चों के लिए स्वीकृत शिक्षकों के पदों को अधिसूचित कराने का निर्देश दिया है। राज्यों को तुरंत भर्ती विज्ञापन जारी करके चयन प्रक्रिया शुरू करनी होगी। 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र से विशेष बच्चों वाले ऐसे विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात तय को कहा था।
कुर्सी लेकर संसद से क्यों निकले जस्टिन ट्रूडो? जीभ निकालकर चिढ़ाया; वायरल हुई पूर्व PM की मजाकिया विदाई
कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो की कनाडाई संसद से भी विदाई हो गई। जस्टिन ट्रूडो को अनोखे अंदाज में संसद से बाहर निकलते देखा गया है। ट्रूडो संसद से अपनी कुर्सी लेकर बाहर निकले। वह कैमरे में जीभ दिखते दिखे। जस्टिन ट्रूडो के इस मजाकिया अंदाज की चर्चा हर जगह हो रही है।
भारत हमेशा आपके साथ खड़ा है... मैं महाकुंभ का जल लाया हूं', मॉरीशस में बोले पीएम मोदी
दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच रिश्ते काफी गहरे हैं। भारत हमेशा ही मॉरीशस के साथ खड़ा है। मॉरीशस के संकट के समय भारत पहला साथी है। रक्षा क्षेत्र में दोनों देश साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत और मॉरीशस भविष्य की संभावनाओं से जुड़े हैं। पीएम मोदी ने भारत में जल्द गिरमिटिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का एलान किया।
नई दिल्ली। दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच रिश्ते काफी गहरे हैं। भारत हमेशा ही मॉरीशस के साथ खड़ा है। मॉरीशस के संकट के समय भारत पहला साथी है। रक्षा क्षेत्र में
'भारत विरोधी गतिविधियों पर तुरंत एक्शन ले ब्रिटेन', विदेश मंत्री जयशंकर ने और क्या-क्या कहा?
ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद हैं। पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कार के सामने लंदन में एक खालिस्तान समर्थक ने प्रदर्शन किया था। उसने भारतीय झंडे की बेअदबी की थी। मगर ब्रिटेन की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब युवक कार के सामने पहुंचा तब जाकर पुलिस ने उसे पकड़ा था। अब इस घटनाक्रम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।