Skip to main content

पटना में बिछेगा सड़कों का जाल, कई जिलों से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

 

पटना (Patna News) में सड़कों का जाल बिछेगा जिससे कई जिलों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। कोईलवर से मनेर तक नई सड़क बनेगी और दीघा से मनेर तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव है। खगौल-दीघा और गोला रोड को भी चार लेन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से पटना शहर और आसपास के इलाकों में सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी और व्यापार भी बढ़ेगा।

पटना जिले को मिली करोड़ों की योजनाएं, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शहर

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

आरा में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों की जमीन की फर्जी जमाबंदी की गई। एडीएम को जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा करने को कहा गया है। इस आदेश के बाद फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

डीजे को लेकर रामभक्तों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; एनएच जाम

बिहार दरभंगा समाचार

Bihar : अचानक हंगामा होने लगा। लोग एनएच पर पहुँच कर सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती डीजे बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

दरभंगा में रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति हो गई। मामला से भड़के लोगों ने एनएच जाम कर दिया। इस दौरान भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बिहार समाचार : राजधानी में कारोबारी के घर से 1.26 करोड़ की लूट

पटना/बिहार समाचार

Bihar : बिहार की राजधानी में आज दिन-दहाड़े लुटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर लूट-पाट की है। 

 

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित नालंदा कॉलोनी की है। घर मालिक का कहना है कि लगभग 1.26 करोड़ की लूट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Bihar: 'अगर निशांत CM बनते हैं तो...', ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे; अब सियासी भूचाल आना तय!

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तेजस्वी यादव से अधिक योग्य होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों विशेष रूप से राजद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और आत्मविश्लेषण की सलाह दी। बक्सर में लाइट एंड साउंड परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह शो श्रीराम के जीवन पर आधारित होगा।

NDA में शामिल होंगे मुकेश सहनी? नए बयान से सियासी पारा हाई, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

विकासशील इंसान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल नहीं होंगे और न ही कभी जाएंगे। सहनी ने कहा कि 2024 में हमने संकल्प लिया था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। उस संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस बार मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

Begusarai News: घर पर टूटा दुखों का पहाड़, गंगा में डूबे तीन भाई, 2 की मौत और 1 लापता

बिहार के बेगूसराय में गंगा में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच भाई डूब गए जिसमें दो भाइयों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया जबकि दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई वहीं एक भाई अभी लापता है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मटिहानी (बेगूसराय)। मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट में रविवार को हृदय विदारक घटना हुई। पांच किशोर भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गंगा नदी में उतरे। इसी क्रम में सुधीर यादव के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार भैंस के बच्चे के साथ अधिक पानी में चला गया और डूबने लगा।

नवंबर बाद फिर होगा 'खेला'? PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से सियासी हलचल तेज

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे लेकिन बाद में पाला बदल सकते हैं। किशोर ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हो गई है और भाजपा उन्हें एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से बच रही है।

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनाव को लेकर एक्टिव हैं। उन्होंने बुधवार को बेतिया जिले में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी।

Bihar: खुशखबरी! CM नीतीश कुमार ने 3 लाख परिवारों के बैंक अकाउंट में भेजे 1200 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन लाख परिवारों को 1200 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में दी जाती है। राज्य सरकार अपने अंश के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को 48 हजार रुपये दे रही है।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाख लाभार्थी परिवारों को डीबीटी के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किए। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने इस राशि का भुगतान किया।

Bihar Budget: अब महिलाओं को मालामाल बनाने की तैयारी, छठ पर शुरू होगी नई योजना; नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान

बिहार सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में 2.5 गुना की वृद्धि की है। वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग का बजट 462.44 करोड़ था जिसे बढ़ाकर 2025-26 में 1103 करोड़ कर दिया गया है। इस राशि का उपयोग धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास इको-टूरिज्म और होटल निर्माण में किया जाएगा। छठ पूजा के दौरान धार्मिक पर्यटन योजना शुरू की जाएगी।

पटना। इस बार के बजट ने पर्यटन विभाग की झोली भर दी है। राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में करीब ढाई गुना की बंपर वृद्धि की है।