Panipat News: कानों की बालियां, फोन और बेड पर खून..., आखिर क्यों 50 घंटे बाद कब्र से निकाला 17 बच्चों की मां का शव?
पानीपत के इसराना में 71 वर्षीय सलामती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत समझकर दफना दिया था लेकिन बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने से उनका आधा शरीर जल चुका था।
हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर हाईकोर्ट 13 को करेगा सुनवाई, रजिस्ट्रार जनरल से पूछा- 2022 के बाद कितने मामलों का हुआ निपटारा?
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से हरियाणा के कर्मचारियों के लंबित सेवा मामलों और निपटाए गए मामलों की जानकारी मांगी है। हरियाणा सरकार का दावा है कि न्यायाधिकरण से सेवा मामलों के निपटान में तेजी आएगी और हाईकोर्ट का बोझ कम होगा। हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित एक संज्ञान पर सुनवाई करते हुए यह विवरण मांगा है।
नूंह में दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की हत्या, पहाड़ी से फेंक दिया शव
हरियाणा के नूंह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी गांव का ही युवक है जो शराब के नशे में था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव की पहाड़ी में ले जाकर गांव के युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक ने बच्ची की हत्या कर शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।
कॉलेज छात्रों को लग्जरी लाइफ के सपने दिखा लॉरेंस गैंग करा रहा जुर्म, चंडीगढ़ क्लब धमाके की जांच में हुआ खुलासा
लॉरेंस गैंग ने अपराध की दुनिया में अपने टारगेट पूरा करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स को चुनना शुरू कर दिया है। उन्हें मोटी रकम देकर बड़ी वारदातें करवाई जा रही हैं। हिसार एसटीएफ ने चंडीगढ़ बम धमाकों (Chandigarh Blast Case) के आरोपितों से पूछताछ में इस नए मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस अब इन युवाओं की तलाश में जुटी है।
1130 किमी दूर तत्काल टिकट पर हो रहा था 'खेल', विजिलेंस ने किया पर्दाफाश; दो रेल कर्मचारी गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने तत्काल टिकटों पर हो रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। गिद्दड़बाहा स्टेशन पर छापा मारकर दो रेल कर्मचारियों को पकड़ लिया है। ये दलालों से सांठगाठ कर यात्रियों से मोटी रकम लेकर तत्काल टिकट बुक करते हैं। दलालों का नेटवर्क एक राज्य से दूसरे राज्य तक फैला हुआ है जिसको तोड़ने के लिए रेलवे की तमाम एजेंसियां प्रयास कर रही हैं।
अंबाला। रेल मंडल का छोटा सा स्टेशन गिदड़बाहा। यहां से करीब 1130 किमी दूर उत्तर प्रदेश के मुहम्मदाबाद स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए आठ लोगों की तत्काल टिकट का फर्जीवाड़ा विजिलेंस ने पकड़ लिया।
'विनेश फोगाट लापता', जींद में क्यों लगे कांग्रेस विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर?
हरियाणा के जुलाना हलके से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विपक्ष के लोग पोस्टर पर चुटकियां भी ले रहे हैं। विनेश फोगाट ने कुश्ती के बाद राजनीति में कदम रखते ही विरोधियों को चित तो कर दिया लेकिन अब सत्र के दौरान विधानसभा में नहीं पहुंचने से जुलाना के लोग काफी आक्रोशित हैं।
जुलाना। हलके से कांग्रेस की विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। विपक्ष के लोग पोस्टर पर चुटकियां भी ले रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा: महंगाई-गरीबी, खाद और डेंगू पर हंगामे के आसार, मंगलवार को भी चलेगा सत्र, दो बिल वापस लेगी सरकार
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन महंगाई गरीबी खाद की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान हंगामा हो सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के बाद करीब तीन घंटे तक जवाब दिया था जिस कारण सदन रात पौने नौ बजे तक चला था। विधानसभा सत्र की अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही सोमवार दोपहर दो बजे से आरंभ होगी। सत्र में महंगाई, गरीबी और खाद की कमी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान हंगामा हो सकता है।
हरियाणा में हार के बाद इनेलो ने भंग किया संगठन, अभय चौटाला ने बताया आगे का प्लान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन भंग कर दिया है। पार्टी नेता अब किसानों और जनता के बीच जाएंगे। बैठक में विधानसभा के लिए जमीन के बदले में जमीन देने का विरोध सहित चार प्रस्ताव पारित किए गए। अभय चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का है और हम इसे किसी भी कीमत पर पंजाब को नहीं जाने देंगे।
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के बाद संगठन भंग कर दिया है। संगठन का पुनर्गठन कर पार्टी नेता किसानों और जनता के बीच में जाएंगे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी पार्टी के उप प्रधान डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने दी है। सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब से तनखाहिया घोषित किया गया है जिसके बारे में धार्मिक सजा सुनाई जानी बाकी है। इस सजा के बीच उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
'लिख लो, तुम चिट्ठी ही लिख लो...', CM भगवंत मान ने नवाज शरीफ की बेटी से क्यों कही ये बात?
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर तंज कसा है। दरअसल मरियम नवाज ने पाकिस्तान में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर पंजाब को जिम्मेदार ठहराते हुए सीएम मान को चिट्ठी लिखने की बात कही थी। मरियम के इसी बयान पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि लिख ले तू भी चिट्ठी लिख ले।
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण पर पाकिस्तान के पंजाब के सीएम मरियम नवाज शरीफ की टिप्पणी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।