गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, 20 एकड़ में कट रही 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में गुरुग्राम के बहरामपुर और कादरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही सात कॉलोनियों में जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) ने बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में 56 डीपीसी सात चारदीवारी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।
हुड्डा और मनोहर लाल से ज्यादा पावरफुल नायब सैनी, देखेंगे चार विभागों का काम; सरकार में कम हुआ अनिल विज का कद
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले 20 सालों में सबसे अधिक पावरफुल सीएम हैं। उनके पास गृह सीआईडी आबकारी एवं कराधान और वित्त विभागों का कामकाज एक साथ है। इससे पहले अनिल विज के पास गृह मंत्रालय का पदभार था लेकिन इस सरकार में विज के कद को कम किया गया है। बता दें कि सीएम सैनी के पास सबसे अधिक 12 विभाग हैं।
हरियाणा: 'मनोहर' नीतियों को 'नायाब' बनाने में जुटे CM सैनी, पूरे होंगे संकल्प पत्र के वादे; रोडमैप तैयार
हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के प्रमुख वादों को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवा किसान गरीब नारी उत्थान और हरियाणा के विकास को शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है। मोदी की गारंटी के साथ डबल इंजन की सरकार को गति देने का भी रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र के प्रमुख वादों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है।
हरियाणा की गलती महाराष्ट्र और झारखंड में नहीं दोहराना चाहती कांग्रेस, राहुल गांधी ने शुरू की तैयारी
कांग्रेस को हरियाणा की हार से उबरने में अभी समय लगेगा लेकिन इस बीच पार्टी को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करना है और पूरी ताकत के साथ मुकाबले में उतरना है। इस बीच हरियाणा की हार से सबक लेकर पार्टी इस बार वही गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहती और अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
हरियाणा में विभागों के बंटवारे में लगेगा 2-3 दिन का समय, CM नायब सिंह सैनी को आखिर किस बात का इंतजार?
हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। कई मंत्री बेहतर विभाग पाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी क्रवार को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद दिल्ली पहुंच गए थे।
चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन उन्हें विभाग के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कई मंत्रियों ने अच्छे विभागों के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद दिल्ली पहुंच गए थे।
'EVM में खराबी नहीं, गुटबाजी की वजह से हारे', कांग्रेस प्रत्याशियों ने खारिज किए हरियाणा के दिग्गजों के आरोप
हरियाणा न्यूज़ हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं लेकिन चुनाव हारने वाले 52 उम्मीदवारों ने फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सामने इस दावे को खारिज कर दिया है। अधिकांश उम्मीदवारों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी और भितरघात के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
हरियाणा: बिना पर्ची-खर्ची मिली नौकरी, 12 दिन पहले मनी दिवाली; मजदूर की बहू बनी सिपाही, बेटा बना क्लर्क तो रो पड़ीं मां
हरियाणा में 24 हजार युवाओं ने सरकारी नौकरियों में ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती हुई है। कैथल के डीघ गांव में 55 बच्चों ने सरकारी नौकरी पाई है। सिरसा के भारुखेड़ा गांव में चौकीदार के तीनों बच्चों को सरकारी नौकरी मिली है।
'कोई केस दर्ज नहीं होगा, हमारे किसान समझदार', पराली जलाने में FIR करने के आदेश पर बोले CM नायब सैनी
हरियाणा में पराली जलाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा सरकार ने किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि ऐसा कोई आदेश लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान समझदार हैं और वे पराली जलाने की बजाय फसल अवशेषों के निस्तारण के दूसरे उपायों को अपनाएंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में पराली (धान के फसल अवशेष) जलाने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को अगली सुनवाई पर तलब कर लिया है।
नायब सरकार ने पहली कैबिनेट में ही आरक्षण पर लिया फैसला, अनुसूचित जातियों को मिलेगा कोटा
हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं जिसमें क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस किसानों के लिए एमएसपी पर धान और बाजरे की खरीद युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करना शामिल है।
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। शुक्रवार को नायब सैनी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी ली। नायब सैनी ने पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।
नकुल के नसीब में नहीं था बर्थडे, एक ही झटके में परिवार के 4 लोगों की मौत; दिल दहला देने वाला था हादसा
फरीदाबाद के भांखरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दादा-दादी और पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक साथ चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि आज यानी शुक्रवार को नकुल का जन्मदिन था और परिवार बर्थडे की तैयारी कर रहा था। लेकिन जन्मदिन से पहले ही यह हादसा हो गया।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ थाने के अंतर्गत भांखरी गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे एक कमरे में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि कमरे की छत का लिंटर गिर गया। कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती व उनका पोता दब गया।