नकुल के नसीब में नहीं था बर्थडे, एक ही झटके में परिवार के 4 लोगों की मौत; दिल दहला देने वाला था हादसा
फरीदाबाद के भांखरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दादा-दादी और पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक साथ चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि आज यानी शुक्रवार को नकुल का जन्मदिन था और परिवार बर्थडे की तैयारी कर रहा था। लेकिन जन्मदिन से पहले ही यह हादसा हो गया।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ थाने के अंतर्गत भांखरी गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे एक कमरे में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि कमरे की छत का लिंटर गिर गया। कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती व उनका पोता दब गया।
'ज्यादा शराब पी ली है...', हनीट्रैप से पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा; युवती के जरिए पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल
मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सुखवीर उर्फ सुक्खा को पानीपत से गिरफ्तार किया है। सुक्खा पर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने उसे एक युवती के जरिए हनीट्रैप में फंसाया। सुक्खा को पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है। युवती ने उसे फोन कर कहा कि मैंने ज्यादा शराब पी ली है।
नायब सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन
गोहाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने डॉ. अरविंद शर्मा नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे। मंत्री पद की शपथ लेने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा के पास मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आ गया है। डॉ. अरविंद शर्मा करनाल सोनीपत और रोहतक से सांसद रहने के बाद गोहाना से विधायक बने हैं। डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़ में ही रुके हुए हैं। उनके मंत्री बनने से सोनीपत का कद बढ़ेगा।
हरियाणा New CM: चंद घंटों बाद हरियाणा को मिल जाएगी 'नायब सरकार', लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण से पहले पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
'नायाब' होगा शपथ समारोह, हरियाणा में पहली दफा लगातार तीसरी बार BJP नेता का होगा राजतिलक
अबकी शपथ समारोह ऐतिहासिक होगा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली मौजूद थे।
चंडीगढ़। सभी तरह की किंतु-परंतु को खारिज करते हुए हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
हरियाणा वाले ध्यान दें! कल प्रदेश के 49 रूट होंगे प्रभावित, परेशानी से बचने के लिए जरूर पढ़ लें खबर
हरियाणा न्यूज़ हरियाणा में कल यानी गुरुवार के 49 रूट प्रभावित रहेंगे। इन रूटों पर बसें नहीं मिलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल कल प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बसों को लगाया गया है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
सोनीपत। भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लोगों को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया है।
मांग रहे थे मुख्यमंत्री की कुर्सी, बना दिया प्रस्तावक; अनिल विज के साथ कैसे हुए 'खेला
हरियाणा भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। खास बात यह रही कि अनिल विज के नाम का प्रस्ताव अनिल विज ने किया। अनिल विज ने कई बार सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा कर चुके थे। विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे थे।
Haryana New CM 2024: हरियाणा में अबकी बार 'नायब' सरकार, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
हरियाणा BJP MLA मीटिंग हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सैन को विधायक दल का नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक पंचकूला में बीजेपी के पंचकमल कार्यालय में हुई। 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।
भाजपा विधायक दल के नेता बने नायब सैनी, दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
हरियाणा में बीजेपी को दिलाई जीत, अब मुख्यमंत्री बनने की चाह; कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विधायक दल का नेता चुनना है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी कर चुके हैं। राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा में भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वह छठी बार संसद के सदस्य बने हैं। इस चुनाव में भाजपा की जीत में उनका अहम योगदान रहा है। पढ़िए राव इंद्रजीत सिंह का राजनीतिक सफर...