Skip to main content

आगरा ब्यूरो चीफ सोनूशर्मा

आगरा में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा पकड़ा है। तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर आगरा समेत विभिन्न जिलों में बेचते थे।

आगरा में केले के पत्तों के नीचे छिपाकर लाई जा रही गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी करने वाले गिरोह को थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने झरना नाले के पास से हिरासत में लिया है। इनसे छह प्लास्टिक के कट्टों में 191 किलो गांजा व इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से सस्ते रेट में कुंतल के हिसाब से गांजा खरीदकर लाते हैं। पुलिस की नजरों से बचाने के लिए इसे ट्रक में केले के पत्तों के नीचे छिपाकर लाया जाता है। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ के इलाकों में 10 हजार रुपए किलो के हिसाब से बेचते हैं। 

पुलिस ने मोनू शर्मा निवासी धौलपुर राजस्थान, दीपू गोस्वामी निवासी मुरैना मध्यप्रदेश को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपी जीजा-साले हैं। गांजा तस्करी से जुड़ा थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के गढ़ी जीवन निवासी प्रमोद गोस्वामी पुत्र रामपुरी गोस्वामी गांजा तस्करी में 2023 में जेल जा चुका हैं। बताया गया है कि तस्करी के माध्यम से उसने बड़ी संपत्ति भी जोड़ ली है।

Place