Skip to main content

नायब सैनी, अनिज विज या राव इंद्रजीत? अमित शाह की मौजूदगी में कल 10 बजे होगा विधायक दल के नेता का चुनाव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बुधवार हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने की उम्मीद है। इसके बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आखिर कब कम होगी किसानों की मुश्किल? सड़कों पर पड़े रहे धान, व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन

हरियाणा में धान खरीद व्यवस्था में सुधार के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में धान की आवक तेज होने और उठान धीमा होने से किसानों की फसलें सड़कों पर बिखरी पड़ी हैं। प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा है। अब तक कैथल जिले की मंडियों में डेढ़ लाख धान के बैग का उठान किया गया है।

Haryana Result: अमित शाह और मोहन यादव की मौजूदगी में होगा CM का चयन, नई सरकार में मंत्री बनने के लिए लॉबिंग तेज

हरियाणा में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे।

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन की तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुला ली है।

Haryana Result: 16 अक्टूबर को होगी BJP की बैठक, फिर से नायब सैनी का विधायक दल का नेता चुना जाना तय; 17 को लेंगे शपथ

हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नायब सैनी का एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है। बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी दल की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है।

'भूपेंद्र हुड्डा बहुत बड़े बुद्धिहीन...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर भड़के किसान नेता; कहा- हमने माहौल बनाया था

भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है। चढूनी का कहना है कि हुड्डा बुद्धिहीन हैं और उन्होंने किसानों के साथ खड़े होने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा ने अभय चौटाला के साथ समझौता किया होता और उन्हें टिकट दिया होता तो हरियाणा में उनकी पार्टी नौ सीटे जीतती।

कैथल हादसा: परिवार में नहीं बची कोई महिला, एक बच्चा और दो भाई ही रह गए; गांव में पसरा मातम

शनिवार को कैथल-करनाल रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। दशहरे के दिन पूजा के लिए निकले परिवार की कार नहर में गिर गई जिससे 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। सभी गांव डीग के रहने वाले थे और कैथल आ रहे थे। हादसे के बाद अब परिवार में कोई महिला नहीं बची है। दर्दनाक हादसे के बाद डीग में दशहरा नहीं मनाया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जान से मारने की धमकी, अजमेर नाम का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अजमेर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की और जांच कर रही है।

चंडीगढ़। जींद के जुलाना में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

हरियाणा में 20 सीटों पर दोबारा होगी मतगणना? EVM से छेड़छाड़ का आरोप; कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की मांग

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि जिन मशीनों में गड़बड़ी थी उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार नहीं कर पा रही कांग्रेस ने अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

हरियाणा : इन 5 सीटों पर हार को नहीं भुला पा रही कांग्रेस, 2600 से भी कम रहा वोटों का मार्जिन, कोई 32 तो कोई 610 वोट से हारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। उचाना कलां में 32 वोट डबवाली में 610 वोट दादरी में 1957 वोट असंध में 2306 वोट और होडल में 2595 वोटों से कांग्रेस को हार मिली है। इन सीटों पर मिली हार से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। सबके सामने नतीजे आ गए हैं। परिणाम आने से पहले सभी उम्मीदवार जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन इस बार का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा।

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की बदली तारीख, अब 15 नहीं इस दिन शपथ लेंगे नायब सैनी; PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पहले 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद, राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।