Skip to main content

हरियाणा में हार के बाद भी एकजुट नहीं हुए कांग्रेसी, खरगे और राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे हुड्डा समेत ये बड़े नेता

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को तलब किया है। तीनों नेताओं को बृहस्पतिवार को दिल्ली में बुलाया गया था लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। बैठक में हार के कारणों पर चर्चा हुई और फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला लिया गया।

हरियाणा में कांग्रेस की क्यों हुई अप्रत्याशित हार; खुल गई अंदरूनी रिपोर्ट में पोल, राहुल गांधी का किसकी ओर इशारा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हार की समीक्षा के लिए हुई इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कोषाध्यक्ष अजय माकन हरियाणा चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत आदि शामिल हुए।

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की आई तारीख, पंचकूला में तैयारी शुरू; 10-11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, PM भी होंगे शामिल

हरियाणा की नई सरकार 15 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर शहर में काम तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास की दुकानों को 5 दिनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मरम्मत के काम शुरू हो गए हैं।

पंचकूला। हरियाणा की नई सरकार 15 अक्टूबर को पंचकूला में शपथ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। 15 अक्टूबर को सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में नए मुख्यमंत्री को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी।

हरियाणा में प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब पदोन्नति के लिए पास करनी होगी लिखित परीक्षा

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में पदोन्नति की मांग करने वाले कर्मचारियों को अब लिखित परीक्षा पास करनी होगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा का फ्रेमवर्क तैयार भी कर लिया है। आगामी 16 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें फ्रेमवर्क को मंजूरी दी जा सकती है।

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के जरूरी खबर है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

देश में चर्चित हो गईं मातूराम की जलेबियां, 2.2 क्विंटल घी से रोजाना तैयार होती हैं 15 क्विंटल; क्या है रेट?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच गोहाना की प्रसिद्ध मतुराम की जलेबी चर्चा में छाईं रही। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने के बाद दूर-दूर से लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंच रहे हैं। मातूराम हलवाई के यहां 2.2 क्विंटल घी की खपत से रोजाना 15 क्विंटल जलेबियां तैयार होती हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 दुकानें हैं। 12 दुकानें अन्य लोगों की हैं।

पीएम मोदी ने लिखी थी हरियाणा के रण की विजय पटकथा, इस 'पाठशाला' की वजह से मिली प्रचंड जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। कांग्रेस जब जीत के प्रति अतिआत्मविश्वास में डूबी थी तब पीएम मोदी के पढ़ाए पाठ पर भाजपा का संगठन जमीन पर पसीना बहा रहा था। इसका परिणाम यह हुआ कि लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी और उसने 2014 के अपने खुद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

हरियाणा में अटकलों के विपरीत भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत यूं ही नहीं मिली। प्रभावी दिखाई दे रही कांग्रेस और दस वर्ष की सत्ता विरोधी लहर का सामना करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रो मैनेजमेंट का दायित्व संभाला।

Haryana: चुनाव आयोग ने खरगे को लिखी चिट्ठी, गड़बड़ी के आरोप पर कांग्रेस नेताओं को मिलने के लिए बुलाया

चुनाव नतीजों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के दौरान वोटों की गिनती जानबूझकर कम स्पीड से की गई। वहीं कुछ नेताओं ने तो ईवीएम तक पर सवाल उठाए हैं। आयोग ने खरगे को लिखे पत्र में कांग्रेस नेताओं के मिलने की बात मानी है।

हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के दौरान वोटों की गिनती जानबूझकर कम स्पीड से की गई। वहीं, कुछ नेताओं ने तो ईवीएम तक पर सवाल उठाए हैं।

हरियाणा में नई सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे नायब सैनी ने बताया कैसे होगा CM पद का फैसला

हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ वापस लौटी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। नायब सैनी ने यहां पीएम मोदी से मुलाकात की वह केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरा भी करेंगे।

चंडीगढ़:- हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी द्वारा लगातार जीत हासिल करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

कहां गई कांग्रेस की आंधी? चुनावी रिजल्ट की भविष्यवाणी हुई फेल तो क्या बोले योगेंद्र यादव

चुनाव से पहले वोटिंग के बाद और एग्जिट पोल पर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा था। कांग्रेस की जीत का दावा राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने भी किया था। हालांकि अब रिजल्ट देखकर वो खुद हैरान हैं। रिजल्ट सामने आने के बाद योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी। 1966 में हरियाणा गठन के बाद से यह पहला मौका है जब किसी दल ने सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी की है।

हरियाणा: 'आज वो भी पछता रहा होगा...' कांग्रेस की हार पर राघव चड्ढा ने शायराना अंदाज में कसा तंज

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत सिर्फ 1.72 पर सिमट गया है। बता दें कि राघव चड्ढा ने कोशिश खूब की थी कि हरियाणा में कांग्रेस और आप का गठबंधन हो। लेकिन कांग्रेस ने आप से हाथ मिलाना सही नहीं समझा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी। 48 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी। दोपहर को ही यह साफ हो गया कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार बन रही है।