एक ही सीट पर BJP और कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक, 'राव' पर भारी पड़े 'यादव'; शुरू हुई नई चर्चा
हरियाणा की नारनौल विधानसभा पर बहुत दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिला। जहां नारनौल सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश ने जीत की हैट्रिक लगाई तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार राव नरेंद्र सिंह तीसरी बार लगातार हार गए हैं। यह सीट दिनभर चर्चा की विषय बनी रही। पढ़िए नारनौल सीट पर दिनभर कैसे मुकाबला चला ?
हरियाणा की नारनौल विधानसभा सीट पर एक साथ दो हैट्रिक लगी। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधायक बनने में कामयाब रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार हार गए हैं।
'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा', शानदार जीत पर बोले पीएम मोदी- लोगों ने कमल-कमल कर दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार जताया है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नतीजों को लेकर कहा कि उन्हें भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
हरियाणा में मिली शानदार जीत का जश्न माने पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।
हरियाणा: हरियाणा की हॉट सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ; बावल में 33 साल से नहीं खुला खाता
हरियाणा की रेवाड़ी कोसली और बावल सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि बावल सीट पर पिछले 33 साल से कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। अब बावल से भाजपा के डॉ. कृष्ण कुमार ने कांग्रेस के डॉ. एमएल रंगा एवं कोसली से भाजपा के अनिल यादव ने कांग्रेस के जगदीश यादव को हराया है।
रेवाड़ी:- विधानसभा चुनाव में एक जिले में भाजपा की लहर चली है। विपक्षियों के सारे दांव-पेंच को दरकिनार करते हुए रेवाड़ी, बावल व कोसली में भाजपा कमल खिलाने में कामयाबी मिली है। कांग्रेस, आप, बसपा-इनेलो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाए।
राजनीतिक दंगल में विनेश का धमाकेदार आगाज, जानें रेसलिंग, रेलवे में जॉब से लेकर विधायक बनने का सफर
ओलंपिक को छोड़कर रेसलिंग में शानदार करियर रखने वाली रेसलर विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से 6005 वोटों से जीतकर विधायक बन गई हैं। विधायक बनने से पहले उन्होंने रेसलिंग में एशियन गेम्स कॉमनवेल्थ गेम्स विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के लिए कई मौकों पर मेडल जीते। अब वे राजनीति में उतर कर पहली बार में ही MLA चुन ली गई हैं।
मतुराम की जलेबी चर्चा में क्यों, हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत आए हैं। जिसके बाद से अब भाजपा ने राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए उनके लिए जलेबी भिजवाई है।
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न हो गई है। इतिहास रचते हुए बीजेपी ने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई है। प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 सीट मिली है।
इस तरह भाजपा ने सोनीपत की खोई सीट वापस छीनी, जानिए जीत के अहम फैक्टर
पंजाबी बहुल सीट की हलचल भांप भाजपा ने निखिल के जरिए सुरेंद्र पंवार को घेरा था। 2019 के चुनाव में जितने वोट से भाजपा हारी थी अब उससे ज्यादा से जीती है। निखिल मदान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इस जीत के साथ ही भाजपा ने हरियाणा में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
सोनीपत। भाजपा ने सोनीपत में नए चेहरे पर दांव लगाकर खोई सीट वापस छीन ली। भाजपा पंजाबी बहुल सीट पर हो रही हलचल को पहले ही समझ चुकी थी। ऐसे में भाजपा ने 20 साल बाद पंजाबी कार्ड खेला। भाजपा ने सोनीपत विधानसभा सीट से पंजाबी दांव खेलते हुए नगर निगम मेयर निखिल मदान को मैदान में उतारा।
हरियाणा: हैट्रिक के साथ BJP बनाने जा रही नया रिकॉर्ड, इस खास 'फॉर्मूले' से हरियाणा में एक बार फिर खिला 'कमल
लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। सैनी ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह को शिकस्त दी है। बता दें बीजेपी ने इसी साल मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। सैनी को सीएम बनाना बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद रहा।
जुलाना विधान सभा चुनाव रिसल्ट 2024: सियासत के दंगल में भी विनेश विजेता, BJP उम्मीदवार को 6 हजार वोट से किया चित
जुलाना हॉट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने बाजी मारी ली। सिसायत के दंगल में भी विनेश फोगाट का जादू चल गया। चुनाव के बाद सबकी नजर वोटों की गिनती पर टिकी थी। शुरुआती रुझानों में ही विनेश फोगाट काफी आगे चल रही थी। विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार को 6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
जुलाना। विनेश फोगाट ने सियासत के दंगल में बाजी मार ली है। उन्होंने जुलाना सीट से जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन योगेश को 6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
Narnaul Chunav Result 2024: नारनौल सीट पर BJP बहुत आगे, ओमप्रकाश की जीत तय; पढ़ें पूरा अपडेट
Narnaul Chunav Result 2024 आज हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है। Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा की नारनौल सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार राव नरिंदर सिंह Rao Narinder Singh और बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव Om Prakash Yadav के बीच टक्कर है। Haryana vidhan sabha chunav 2024 यहां देखिए चुनाव के सबसे तेज नतीजे।
नांगल चौधरी। नारनौल समेत हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों का परिणाम आज आ रहा है। नारनौल सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
खरखोदा सीट पर भाजपा के पवन कुमार जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
सोनीपत की खरखौदा विधानसभा सीट का नतीजा आ गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 58084 मत मिले है। पवन कुमार ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोटों से शिकस्त दी है। जयवीर को कुल 52449 मत मिले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।
सोनीपत। सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा सीट का नतीजा आ गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने जीत दर्ज की है।
उन्हें कुल 58084 मत मिले है। पवन कुमार ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोटों से शिकस्त दी है। जयवीर को कुल 52449 मत मिले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है