Skip to main content

सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन,किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन

बरेली समाचार
             सूरज ये प्रतिशोध
                 
सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन। 
किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन।।

राग ताप का छेड़ता, ले लेकर आलाप। 
क्यों हमको झुलसा रहा, देकर इतना ताप।।

छौंक  रहा दादागिरी, सूरज सब पर आज। 
गर्मी का वो दिख रहा, बेताजों का ताज।।

गर्मी से ये कर रहा, सब पर तीखे वार। 
सूरज के ढीले करो, तेवर मेरे यार।।


कड़वी गोली दो उसे   शीतल करो मसाज।
कौन यहां पर वैद्य जो, कर दे सही इलाज।।

नई Audi Q3 से 16 जून को उठेगा पर्दा, टीजर में दिखी कार की पहली झलक

नई पीढ़ी की Audi Q3 16 जून 2025 को वैश्विक स्तर पर पेश होने वाली है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले एक टीज़र जारी किया है। टीज़र में कार के बाहरी डिजाइन की झलक मिलती है जिसमें स्लीक A-पिलर और मजबूत फेंडर लाइन्स शामिल हैं। मौजूदा मॉडल में मिलने वाले पारंपरिक हेडलैम्प के बजाय नए मॉडल में हेडलैम्प बम्पर पर देखने को मिलेंगे।

गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन, शोक में डूबा शहर

गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 52 वर्षीय श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 17 मार्च को सौंपी गई थी। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। आज राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा है।

'मैं हूं IPL 2025 Final में हार का मुजरिम...', PBKS के तूफानी बल्‍लेबाज ने खुद को ठहराया दोषी; कर डाला बड़ा खुलासा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है। अब पंजाब किंग्स की हार का जिम्मा उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी नेहाल वढेरा ने ले लिया हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है।

'पापा आप पर गर्व है...',ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की बेटी ने शेयर किया भावुक पोस्ट

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीजफायर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई फिर से चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया और डीजीएमओ के साथ-साथ डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटजी) नियुक्त किया गया है। उनकी बेटी शरण घई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Who Is Ruchika Rathore: कौन है Triggered Insaan की पत्नी रुचिका ? देवर अभिषेक मल्हान से कम नहीं है फैन फॉलोइंग

अभिषेक मल्हान के बड़े भाई और ट्रिगर इंसान के नाम से फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने बीते दिन शादी की। उनकी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। कौन हैं निश्चय की वाइफ रुचिका राठौर (Ruchika Rathore) और क्या है उनका प्रोफेशन जानिए हर एक डिटेल

अभिषेक मल्हान के घर एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। पहले उन्होंने बैटलग्राउंड का सीजन 1 जीता और अब उनके घर शहनाई बजी। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Youtuber फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई निश्चय मल्हान से 9 जून को शादी हुई। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प, सुरक्षा गार्ड और प्रोफेसरों ने भांजी लाठियां; 20 छात्र घायल

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति नीति में बदलाव के विरोध में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हिंसक झड़प हुई। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद मारपीट हुई। आरोप है कि वीसी आवास के सामने छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।