Skip to main content

बिहार के गांव के लोगों के लिए खुशखबरी..., अब नल-जल योजना से इतने घंटे मिलेगा पानी; परेशानी होगी दूर

Bihar News भीषण गर्मी के मद्देनजर गांव-देहात में दोपहर में अब दो घंटे तक पेयजल की आपूर्ति होगी। हालांकि यह फिलहाल तात्कालिक व्यवस्था होगी। इसका निर्णय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने लिया है। हर घर नल जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक दोपहर में एक घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था थी। सरकार के इस फैसले से बिहार के गांव के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

 

बिहार के इस जिले में 'लू' से मचा हाहाकार, केवल 18 घंटे में 27 लोगों की मौत, 300 अस्पताल में भर्ती

 

 

Bihar News: 

Bihar News Today औरंगाबाद में लू से हाहाकार मचा हुआ है। लू के कारण 18 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई है। 55 का सदर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। करीब 300 लोगों का सामान्य तौर पर उपचार किया गया है। सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। लू के कारण बिहार में लगातार लोगों की मौत हो रही है।

 

अमृतसरपहले आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी....', अमृतसर में कांग्रेस पर जमकर गरजे जेपी नड्डा

 

पंजाब में लोकसभा चुनाव का प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दल जमकर प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में जेपी नड्डा ने अमृतसर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर पीछे जा रहा है। यहां नशा लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है। यहां सुधार तभी होगा जब यहां से भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचेंगे

मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी, लड़कियों ने इस बार भी मारी बाजी

 

UP Madarsa Board Result 2024 उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। कुल 88.5 प्रतिशत परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। परीक्षाफल बोर्ड की वेबसाइट (madarsaboard.upsdc.gov.in) पर अपलोड कर दिया गया है। प्रदेश में इस बार कुल 114723 मदरसा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 101602 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार भी मदरसा बोर्ड के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है

पीएम मोदी की ध्यान-साधना के पीछे क्या ये है असल वजह, विपक्ष के नेताओं ने किया बड़ा दावा

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कन्याकुमारी में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू किए जाने पर विपक्ष के नेताओं ने तंज कसा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजद नेता तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे प्रचार पाने का तरीका करार दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि छह चरणों में हुए चुनाव को देखकर भाजपा पूरी तरह लड़खड़ा गई है।

जम्मू कश्मीर बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुआवजे की भी घोषणा कर दी है। मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, दिन का पारा 45 पार; यूपी के इन शहरों में आज बार‍िश के आसार

 

लखनऊ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था।