Skip to main content

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ 18 जून को लॉन्च होगा ये 5G फोन, 10 हजार से कम हो सकती है कीमत

iQOO Z10 Lite 5G भारत में 18 जून को लॉन्च होगा जिसमें 6000mAh बैटरी होगी। ये iQOO Z10 और Z10x वेरिएंट्स का हिस्सा होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। डिजाइन में डुअल रियर कैमरा और पिल-शेप्ड मॉड्यूल है। फोन Amazon पर उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 10000 रुपये से कम हो सकती है।

14 घंटे चली Dipika Kakar की कैंसर सर्जरी, कटा लिवर का एक हिस्सा, Shoaib Ibrahim ने बताया बीवी का हाल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर में कैंसर हो गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। अब उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहि ने अपनी बीवी की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि 14 घंटे चली सर्जरी के बाद उनकी वाइफ दीपिका का क्या हाल है।

दीपिका कक्कड़ के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहें। पेट में अचानक तेज दर्द के बाद वह हॉस्पिटल गईं और टेस्ट कराने के बाद पता चला कि उन्हें पेट में ट्यूमर है। बाद में जांच से मालूम पड़ा कि उन्हें दूसरे स्टेज का लिवर कैंसर है। इस खबर ने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर को एक महीना पूरा, आज भी जख्म भूल नहीं पा रहा पाकिस्तान; अब बॉर्डर पर IAF फिर करेगा युद्धाभ्यास

पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में आतंकियों ने भारतीय हिन्दू पुरुषों को निशाना बनाया था। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैश-ए-मोहम्मद के साथ द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को ठहराया था। आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 और 7 मई की रात 1.05 बजे से लेकर 1.30 तक ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

आज से ठीक एक महीने पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लिए कयामत की रात ला दी थी, जब भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। भारत द्वारा दिए गए इस गहरे घाव की मार पाकिस्तान अभी तक झेल रहा है।

ओखला लैंडफिल साइट पर कब खत्म होगा कूड़े का पहाड़? उपराज्यपाल सक्सेना ने बता दी तारीख

ओखला लैंडफिल साइट पर दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बायोमाइनिंग से प्राप्त भूमि पर बांस के पौधे लगाए। दिल्ली में 1.78 लाख बांस के पौधे लगाए गए हैं जो ऑक्सीजन उत्सर्जन में मदद करेंगे। सरकार वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्रों की क्षमता बढ़ाकर कचरा निस्तारण क्षमता को 15000 टन प्रतिदिन करने की योजना बना रही है।

दक्षिणी दिल्ली। ओखला लैंडफिल साइट पर इस साल दिसंबर माह तक कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दिया जाएगा। इसे पूरी तरह समतल कर दिया जाएगा। इससे आसपास रहने वाले लाखों लोगों को बदबू और प्रदूषण से राहत मिलेगी।

देश भर में छाया पहाड़ का ये फल, दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब से भारी मांग

पहाड़ों का मौसमी फल आडू दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में खूब पसंद किया जा रहा है। हल्द्वानी मंडी में रोजाना 50 टन आडू आ रहा है जिसमें से 70% दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है। उत्तराखंड के आडू की मांग औषधीय गुणों के कारण बढ़ रही है जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इस बार अच्छी गुणवत्ता के चलते फलों की मार्केट में भारी मांग है।

हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों का मौसमी फल आडू दूसरे राज्यों में छा रहा है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि राज्यों में आडू की काफी डिमांड है। हल्द्वानी बाजार की तुलना में बाहर आडू ज्यादा बिक रहा है। नवीन मंडी में रोजाना करीब 50 टन आडू पहाड़ से पहुंच रहा है।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बेंगलुरु भगदड़ की ली नैतिक जिम्मेदारी

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शनिवार 7 जून को बेंगलुरु में हुई भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शुक्रवार, 6 जून को बेंगलुरु भगदड़ के मद्देनजर अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। दोनों ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा की। दोनों ने भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है।

टमाटर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए का हमला! गन्ने के खेत में छिपा; तलाश जारी

अमरोहा में खेत में टमाटर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कोकिल तेजपाल और हेतराम नामक ये मजदूर राजीव कुमार के खेत में काम कर रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है और घायलों का इलाज चल रहा है।

अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी राजीव कुमार के खेत में शनिवार की सुबह दस बजे गांव के ही रहने वाले कोकिल, तेजपाल व हेतराम टमाटर तोड़ रहे थे। अचानक उनके ऊपर तेंदुआ ने पीछे से हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए।