बाजार गई किशोरी अचानक गायब हो गई परिवार ने लगाया ग्राम के ही दो युवकों पर अपहरण का आरोप
मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी: इलाके के एक गांव से बाजार गई किशोरी अचानक गायब हो गई।काफी तलाशी के बाद जब नही मिली तब मां ने दो दिन बाद गांव के दो युवकों पर नशा सुंघाने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंसकर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने शुक्रवार को बरामद करने के बाद मेडिकल के लिए भेजा है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के एक गांव की किशोरी परिवार के दो नाबालिक बच्चों के साथ स्थानीय कस्बा के बाजार गई थी।लेकिन बाजार से गुम हो गईं।दोनो बच्चे रोते हुए घर लौट आए।दोनो ने परिजनों को बताया बाजार से लौटते समय दो युवक आए एक ने नशा सुंघाया दूसरे ने मुंह में कपड़ा ढूंस दिया।दोनों किशोरी को ले गये।जिसके चलते किशोरी की मां तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही देवेंद्र और सोनू शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह नें बताया लड़की किशोरी नहीं युवती है।वह खुद ही गांव के लड़के साथ गई थी।उसको मेडिकल को भेजा है।कोर्ट में उसने उसी युवक के पक्ष में बयान किये है।जिसके साथ वह गई थी।
- Log in to post comments
- 1 view