Skip to main content

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों का एक्शन, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर हो रही है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई थी।

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड चल रही है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये मुठभेड़ नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर हो रही है।

जिले की सीमा पर माड के जंगल में सुबह करीब 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम शामिल है। गोलीबारी में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

नक्सलियों ने घात लगाकर की फायरिंग

बताया जा रहा है कि जवानों का एक दल गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।