ममता बनर्जी के बेटा-बेटी नहीं है, वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं'; दुष्कर्म पीड़िता की मां का फूटा गुस्सा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार को लेकर देश में सियासी उबाल है। इसी बीच पीड़िता की मां ने एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
कोलकाता:-कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,"उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?"
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
- Log in to post comments