क्या Kangana Ranaut मूवी प्रमोशन के लिए कर रहीं ऋतिक के नाम का इस्तेमाल? वायरल वीडियो से फैंस को मिला हिंट
कंगना रनौत बेबाकी से अपनी बातें रखने के लिए जानी जाती हैं। कई लोगों को उनकी बातें अच्छी भी लगती हैं। सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आने वाले समय में फिल्म इमरजेंसी (Emergency) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसके जरिए उन्होंने ऋतिक रोशन पर तंज कसा।
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो एक डायरेक्टर के तौर पर भी नजर आएंगी। कंगना कई सोशल मुद्दों पर बेघड़क बोलने वाले लोगों में जानी जाती हैं फिर चाहें इन मामलों में कुछ कंट्रोवर्सियल ही क्यों ना हो।
कंगना ने कहा- मैं अपने एक्स से बात नहीं करती
हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि क्या वो ब्रेकअप होने के बाद अपने एक्स से रिश्ता रखना पसंद करती हैं? इस पर कंगना के जवाब से काफी लोगों ने सहमति जताई है। लोगों को लगता है कि उनका इशारा कहीं न कहीं ऋतिक की ओर था। मैशेबल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा,' मैं उस तरह के लोगों में नहीं हूं। एक्सेस के साथ तो मैं कभी टच में नहीं रही हूं। मैं बहुत ही पारंपरिक हूं। वो वाली नहीं हूं कि हां जी, डायवोर्स करके। हैलो डार्लिंग यू आर हेयर, आई मिस यू करूं। तो फिर डायवोर्स ही क्यों किया?'
लोगों ने किए कई मजेदार कमेंट्स
अब कंगना की इस बात से लोगों को लगता है कि उनका इशारा ऋतिक रोशन की तरफ था जोकि डायवोर्स के बाद अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान से फ्रेंडली रिलेशन रखते हैं। कंगना का ये वीडियो किसी यूजर ने रेडिट पर शेयर किया है जिसके साथ उसने कैप्शन लिखा- 'कंगना ऋतिक पर शॉट्स ले रही हैं'? दूसरे ने कमेंट किया, 'ऋतिक के जरिए दूसरी मूवी का प्रमोशन।' तीसरे ने कमेंट किया- 'क्या कंगना ने वो मेल्स ऋतिक को ब्रेकअप के बाद नहीं भेजी थीं।'
- Log in to post comments