Skip to main content

Preethi Pal ने लगाई ऐतिहासिक दौड़, पेरिस पैरालंपिक्‍स में 100 मीटर रेस में भारत को दिलाया मेडल

भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की टी35 100 मीटर रेस में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में अपना निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 14.21 सेकंड समय में रेस पूरी की। 23 साल की प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में पैरा-एथलेटिक्‍स में भारत को पहला मेडल दिलाया। भारत ने पैरालंपिक्‍स ट्रैक इतिहास में पहला मेडल जीता।

भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की टी35 100 मीटर स्‍पर्धा में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 में प्रीति ने अपने निजी सर्वश्रेष्‍ठ समय 14.21 सेकंड में रेस पूरी की।

23 साल की प्रीति पाल का ब्रॉन्‍ज पेरिस पैरालंपिक्‍स में पैरा-एथलेटिक्‍स में भारत का पहला मेडल है। चीन की झू जिया (13.58) और गुओ कियानकियान (13.74) ने क्रमश: गोल्‍ड व सिल्‍वर मेडल जीते।

पता हो कि T35 वर्गीकरण उन एथलीटों के लिए है जिनमें हाइपरटोनिया, एटैक्सिया और एथेटोसिस के साथ-साथ सेरेब्रल पाल्सी जैसी समन्वय संबंधी समस्याएं हैं।

News Category