क्या Rupali Ganguly से लड़ाई के चक्कर में Sudhanshu Pandey ने छोड़ा 'अनुपमा'? वनराज ने बता दिया सच
Sudhanshu Pandey ने अनुपमा को अलविदा कह दिया है। शो छोड़ने के बाद से ही चर्चा हो रही थी कि सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की वजह से इतना बड़ा फैसला लिया। सेट पर दोनों के बीच अनबन थी। हालांकि अब सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली के साथ अनबन की खबरों पर रिएक्शन दिया है। शो में सुधांशु वनराज की भूमिका निभा रहे थे।
अनुपमा (Anupamaa) सीरियल में वनराज की भूमिका सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) निभा रहे थे। ग्रे कैरेक्टर में सुधांशु की भूमिका को खूब पसंद किया गया। मगर अब वह इस कैरेक्टर में नहीं दिखाई देंगे। हाल ही में, उन्होंने हिट सीरियल को छोड़ने की अनाउंसमेंट की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन पर ही अनुपमा को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारी मन से फैंस को शो छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके कैरेक्टर को अगर फैंस ने नापसंद न किया होता तो उन्हें बुरा लगता कि वह अपना काम सही से नहीं कर पा रहे हैं।
अनबन की खबरों पर बोले सुधांशु पांडे
सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने के बाद से ही खबरें आ रही थीं कि सेट पर को-स्टार के साथ अनबन की वजह से उन्होंने शो से किनारा किया है। अब खुद सुधांशु ने रुपाली के साथ झगड़े की खबरों को फुलस्टॉप किया है।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा, "वास्तव में यह सब चीजें होती हैं, खाली दिमाग की वजह से होती हैं। यह अफवाहें कहां से आती हैं? मुझे समझ नहीं आता है। इसका कोई वजूद नहीं होता है। इन बातचीत में शामिल होना अपना समय बर्बाद करने जैसा है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने का कोई मतलब नहीं है।"
क्या मेकर्स से हुई अनबन?
सुधांशु पांडे ने अनुपमा से किनारा करने के तुरंत बाद ही शो के निर्माता राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद एक और अफवाहों को हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली के अलावा राजन शाही से भी सुधांशु पांडे के अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, मेकर्स या स्टार्स में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
फिलहाल, अनुपमा में सुधांशु की जगह मेकर्स नया वनराज लाएंगे या उनके किरदार को खत्म कर देंगे, इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
- Log in to post comments