दिल्ली एमसीडी: छह वार्ड कमेटियों में चलेगा जोड़-तोड़ का खेल, शाहदरा नॉर्थ और रोहिणी जोन में रोचक होगा मुकाबला
दिल्ली एमसीडी में बहुमत न होने के बाद भी भाजपा और आप एक-दूसरे को मात देने के लिए जोड़-तोड़ का खेल खेल रहे हैं। सर्वाधिक रोचक मुकाबला पूर्वी दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ और उत्तरी दिल्ली के रोहिणी जोन में होने की उम्मीद है। भाजपा को शाहदरा नॉर्थ जोन में बहुमत होने के बाद भी अपने पार्षदों को साधे रखने चुनौतीपूर्ण होगा।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बहुमत न होने के बाद भी भाजपा ने 10 तो आम आदमी पार्टी ने 11 जोन में प्रत्याशी उतारकर रणनीतिक चाल चलकर एक दूसरे को मुसीबत में डालने की कोशिश की है।
साथ ही इससे साफ कर दिया है कि अभी चुनाव तक इसके लिए शह मात का खेल जारी रहेगा। सर्वाधिक रोचक मुकाबला पूर्वी दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ और उत्तरी दिल्ली के रोहिणी जोन में होने की उम्मीद है।
- Log in to post comments