Skip to main content

सात राज्यों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधी दबोचे, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर करते थे ठगी

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने सात दिनों तक सात राज्यों में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड के 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर वर्क फ्राम होम ड्राइवर ट्रक प्लस कार्ड 99 एकड़ व क्विकर एप के जरिए लोगों को ठगते थे। पुलिस ने इनके पास से 42 मोबाइल फोन 21 सिम 6 एटीएम और 2 फर्जी आधार बरामद किए हैं।

 दिल्ली। साइबर फ्राड के कई मामलों को देखते हुए दक्षिणी पश्चिम जिले की साइबर टीम ने अभियान छेड़ते हुए 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। टीम ने सात दिन तक सात राज्यों में छापेमारी कर आरोपितों को पकड़ा है।

स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के साथ ही आरोपित वर्क फ्राम होम, ड्राइवर ट्रक प्लस कार्ड, 99 एकड़ व क्विकर एप के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई एक झटके में उड़ा देते थे। पुलिस को इनके पास से 42 मोबाइल फोन, 21 सिम, 6 एटीएम और 2 फर्जी आधार बरामद हुए।

News Category