बेंगलुरू जा रहे इंडिगो के विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग, उड़ान के दौरान फेल हुआ इंजन; 173 यात्री थे सवार
कोलकाता महानगर के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 0573 के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) ने इमरजेंसी घोषित कर स्थिति से निपटने वाले सभी संबंधित विभाग को अलर्ट किया। बता दें कि विमान में सवार सभी 173 यात्री सुरक्षित हैं।
कोलकाता: कोलकाता महानगर के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 0573 के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। चालक दल और क्रू मेंबर्स समेत विमान में सवार सभी 173 यात्री सुरक्षित हैं।
शुक्रवार रात इंडिगो की फ्लाइट 6ई 573 जो कि एयरबस ए-320 थी, रात 10:35 बजे इस फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबत रंजन बेउरिया के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ देर बाद बाद ही पायलट ने इंजन में आई खराबी की सूचना दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
- Log in to post comments