Skip to main content

उनको पैनिक अटैक आ जाता है', पति के नाम से संबोधित किए जाने पर भड़कीं जया को Kangana Ranaut का मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं जो कि कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने इसका प्रमोशन तेज कर दिया है लेकिन साथ ही वह किसी के खिलाफ कुछ भी कहने से अब भी बाज नहीं आ रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जया बच्चन के पति के नाम से संबोधित किए जाने पर अपनी बात रखी। कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' को प्रमोट करने में किसी तरह की कसर छोड़ती नहीं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर इंटरव्यूज तक में कंगना अपनी इस मूवी को लेकर बढ़चढ़ कर बात कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें इमरजेंसी फिल्म के अलावा उन्होंने अपने बारे में बात की। इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने जया बच्चन पर कमेंट किया है। 

कंगना ने किया जया पर कमेंट

कंगना का बॉलीवुड में कुछ नामी लोगों से पंगा सबके सामने रहा है। इसमें करण जौहर का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा कंगना का (Jaya Bachchan) से पंगा भी जगजाहिर है। 'शोले' एक्ट्रेस के थाली में छेद वाले बयान पर कंगना ने उन्हें जो जवाब दिया, उसके बाद से दोनों की ठनी है। अब एक बार फिर 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस ने जया बच्चन को उनके ही एक बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

News Category