Skip to main content

Adipurush के लेखक मनोज मुंतशिर ने Kangana Ranaut की फिल्म को किया सपोर्ट, बोले - बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है

मनोज मुंतशिर एक जाने माने गीतकार लेखक और स्क्रिप्ट राइटर हैं। फिल्म आदिपुरुष लिखने के बाद वो अचानक से विवादों में आ गए थे। लोगों को फिल्म के कई डायलॉग्स से दिक्कत थी जिसकी वजह से इसका विरोध भी हुआ था। अब हाल ही कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस पर मनोज मुंतशिर ने अपना सपोर्ट दिखाया है। 

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी काफी वजहों से चर्चा में बनी हई है। पहला है फिल्म का लीड रोल और दूसरा इससे जुड़े विवाद। फिल्म में कंगना रनौत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। मूवी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिख समुदाय कर रहा फिल्म का विरोध

पिछले कुछ समय से फिल्म विवादों में घिरी हुई है। कई सिख समुदाय इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी अभी तक इसे हरी झंडी नहीं दी है। सिख समुदाय का मानना है कि उन्हें फिल्म में अलगाववादी के रूप में दिखाया गया है। इस वजह से वो इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस हंगामे के बीच फिल्म की टीम काफी आशावादी है।

News Category