DPL 2024: गेंदबाज ने बदले हाथ, लेकिन नहीं रुका बल्लेबाज, 1 ओवर में जमा डाले 6 छक्के, नाम है प्रियांश आर्य
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में लगातार छह छक्के मार दिए हैं। साउथ दिल्ली के लिए खेलने वाले प्रियांश ने ये नॉर्थ दिल्ली के लिए खिलाफ खेले गए मैच में ये काम किया। इसी के साथ वह इस लीग में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में साउथ दिल्ली से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक ओवर में लगातार छह छक्के मारे हैं। ये पहला मौका है जब किसी बल्लेबाज ने इस लीग में ये कारनामा किया है।
इस बल्लेबाज का नाम है प्रियांश आर्य। प्रियांश ने 12वां ओवर फेंकने आए मनन भारद्वाज पर लगातार छह छक्के मारे। मनन बाएं हाथ के स्पिनर हैं लेकिन बीच में उन्होंने प्रियांश के लिए राइट हैंड से भी गेंदबाजी की, फिर वह इस बल्लेबाज को रोक नहीं पाए।
- Log in to post comments