Vivo T3 Ultra फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च होगा, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल चिपसेट बनाएगा खास
Vivo T3 Pro 27 अगस्त को लॉन्च हुआ है। इसके लॉन्च के तुरंत बाद ही कंपनी ने T सीरीज के एक नए फोन पर काम शुरू कर दिया है। इसको Vivo T3 Ultra नाम से लाया जा रहा है। यह टी सीरीज का सबसे फ्लैगशिप फोन होगा। इसको BIS वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। जिससे जल्द ही इसके लॉन्च का संकेत मिलता है।
वीवो अपनी T सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। फोन को Vivo T3 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। वीवो ने हाल ही में Vivo T3 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। अपकमिंग फोन में लेटेस्ट फोन के कई स्पेसिफिकेशन शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से पहले टी3 अल्ट्रा को BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जहां इसके कैमरा, बैटरी और डिजाइन समेत तमाम डिटेल मिली है।
Vivo T3 Ultra चिपसेट
वीवो टी 3 अल्ट्रा को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ एसओसी द्वारा संचालित किया जा सकता है। इस चिपसेट का अंतूतू स्कोर 1600k+ है। हाल ही में लॉन्च किए गए विवो टी 3 प्रो के अंदर स्नैपड्रैगन 7 जीन 3 चिपसेट दिया गया है। अपकमिंग फोन परफॉर्मेंस के लिहाज कई और खास खूबियों को अपने साथ लेकर आएगा।
- Log in to post comments