Pakistan: 'मुश्किल समय में छोड़ा साथ, अब उनके लिए कोई जगह नहीं', भड़के इमरान खान ने दे डाली चेतावनी
रावलपिंडी की अदियाला जेल से पाकिस्तान के पीटीआई संस्थापक इमरान खान ने कहा मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में पार्टी छोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। बिना किसी का नाम लिए इमरान खान ने कहा कि उन्हें उन लोगों के बारे में अच्छे से पता है जिन्होंने बुरे वक्त में पीटीआई छोड़ दी थी।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा कि मुश्किल समय के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) छोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान स्थित द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से बात करते हुए पीटीआई संस्थापक ने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में पार्टी छोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।'
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, बिना किसी का नाम लिए इमरान खान ने कहा कि उन्हें उन लोगों के बारे में अच्छे से पता है, जिन्होंने बुरे वक्त में पीटीआई छोड़ दी थी।
- Log in to post comments