Kolkata Murder Case: 'आरोपियों को मिलना चाहिए मृत्युदंड', रामदास आठवले बोले- फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाएं मुकदमा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना में शामिल लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को ऐसे अपराधों से निपटने के लिए कठोर कानून की आवश्यकता पर जोर दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने यह भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपितों को फास्ट-ट्रैक अदालतों में मुकदमा चलाना चाहिए।
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की स्नातकोत्तर ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना में शामिल लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को ऐसे अपराधों से निपटने के लिए कठोर कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने यह भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपितों को फास्ट-ट्रैक अदालतों में मुकदमा चलाना चाहिए।
- Log in to post comments