Stree 2 Box Office : बढ़ेगी आने वाली फिल्मों की मसीबत, दो हफ्ते बाद भी अपनी गद्दी से हटने को तैयार नहीं स्त्री
Rajkummar Rao और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने Stree 2 में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल खुश कर दिया। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शक को फिल्म का तीसरा पार्ट देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं बड़ी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को स्त्री 2 की वजह से टाल दिया गया है।
अमर कौशिक इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree2) की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने दो सप्ताह के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करके बॉक्स ऑफिस पर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।
इसने अब तक दुनिया भर में 500 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फैंस और क्रिटिक्स को फिल्म की कहानी, सुपर नेचुरल स्टोरी लाइन, इसका संगीत,वीएफएक्स काफी ज्यादा पसंद आए। इसके अलावा साल 2018 में आई पहली फिल्म स्त्री जहां खत्म हुई थी स्त्री 2 की कहानी वहीं से शुरू हुई। इसने खासतौर पर दर्शकों को बांधे रखा।
- Log in to post comments