6 साल पहले Kangana Ranaut को मिला था शाह रुख खान की फिल्म का ऑफर, बोलीं- 'अस्तित्व की खातिर किया मना'
कंगना रनौत का नाम इस वक्त फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन को लेकर इमरजेंसी अटक गई है जिस पर कंगना ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी है। लेकिन क्या आपको मालूम हो कि इंडस्ट्री की पंगा गर्ल सुपरस्टार शाह रुख खान की एक फिल्म को 6 साल पहले मना कर चुकी हैं।
फिल्म इमरजेंसी को लेकर इस वक्त कंगना रनौत का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी को तूल सेंसर बोर्ड की तरफ से और मिल गया है, क्योंकि सर्टिफिकेशन को लेकर कंगना की मूवी बीच में लटक गई है। रिलीज से पहले इमरजेंसी को लेकर एक नया विवाद अब देखने को मिल रहा है।
कंगना रनौत ने इस मामले पर खुलकर बात की है। ये पहला मौका नहीं है जब कंगना ने किसी मामले को लेकर दो टूक बात है। इससे पहले वह शाह रुख खान की एक फिल्म के ऑफर को लेकर सीधा मना चुकी हैं। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।
- Log in to post comments