'जो चाहे नाम दे दो', एमएस धोनी ने विराट कोहली से अपने रिश्ते पर रखी बेबाक राय
एमएस धोनी और विराट कोहली की दोस्ती भारतीय क्रिकेट में काफी गहरी मानी जाती है। धोनी की कप्तानी में कोहली ने टीम इंडिया में कदम रखा था। उनके बाद कोहली ही कप्तान बने थे। कोहली कई बार अपने करियर पर धोनी के प्रभाव के बारे में बताया है। अब धोनी ने कोहली के साथ अपने रिश्तों पर बात रखी है और कहा है कि आप जो चाहें इसे नाम दें।
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और महान बल्लेबाज विराट कोहली की दोस्ती काफी गहरी है। कोहली कई बार ये बात कह चुके हैं कि उनके करियर पर धोनी का काफी असर है। अब धोनी ने कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि दुनिया उनके और विराट के रिश्ते को जो चाहे नाम दे दे।
धोनी ने जब टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी तब कोहली को ही टीम का कप्तान बनाया गया था। धोनी के टी20 और वनडे के कप्तानी छोड़ने के बाद भी कोहली को ही कप्तानी मिली थी। मैदान पर कोहली कई बार धोनी की मदद मांगते दिखते थे। मैदान के बाहर भी दोनों की दोस्ती कई बार देखने को मिली। कोहली,धोनी का बहुत सम्मान करते हैं।
'जो चाहे नाम दे दो'
धोनी से एक इवेंट में कोहली और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर धोनी ने कहा कि हम लंबे समय से एक साथ खेले हैं। उन्होंने कहा, "हम 2008-09 से एक साथ खेले हैं। हमारी उम्र में काफी अंतर है। मुझे नहीं पता कि मैं एक बड़े भाई की तरह हूं, एक कलीग हूं, आप जो चाहे नाम इसे दे सकते हैं। लेकिन हम कलीग रहे हैं, सालों तक भारत के लिए एक साथ खेले हैं।"
'कोहली है बेस्ट'
धोनी ने कहा कि कोहली मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कोहली ने कहा, "जब वर्ल्ड क्रिकेट की बात आती है तो वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।"
कोहली ने धोनी की कप्तानी में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2011 में जब धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था तब कोहली उस टीम का हिस्सा थे।
- Log in to post comments