दिल्ली में अभी हुए चुनाव तो कौन कितनी सीटों पर दर्ज करेगा जीत? मनीष सिसोदिया ने बताया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Manish Sisodia ने कहा कि अगर अभी चुनाव हुए तो उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटें जीतेगी। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने पदयात्रा अभियान के दौरान शनिवार को बोलते हुए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामलों में जेल में डाल दिया है।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है।
- Log in to post comments