Skip to main content

MCD Standing Committee Election: वार्ड कमेटी के चुनाव 4 सितंबर को होंगे या नहीं, अब फिर मेयर के पाले में मामला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन अभी चुनाव संपन्न नहीं हुए हैं। मेयर डॉ. शैली ओबेराय को 12 वार्ड कमेटियों के लिए 12 पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने हैं। आम आदमी पार्टी का रुख अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि पार्षदों ने हाईकोर्ट में जाकर कम समय दिए जाने का मुद्दा बनाया था।

 डेढ़ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है। तमाम संकटों के बीच शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन अभी जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाते तब तक कमेटियों के गठन पर संकट के बाद ही मंडरा रहे हैं।

12 पीठासीन अधिकारी करने होंगे नियुक्त

नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मामला मेयर डॉ. शैली ओबेराय के पाले में चला गया है। सभी वार्ड कमेटियों के चुनाव को संपन्न कराने के लिए मेयर को 12 वार्ड कमेटियों के लिए 12 पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने होंगे।