PAK vs BAN: पाकिस्तान की फील्डिंग का बना मजाक, एक-दूसरे को देखते रह गए खिलाड़ी और निकल गई गेंद; अंपायर का रिएक्शन वायरल
PAK vs BAN फील्डिंग को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का मजाक बनता रहा है। हाल ही में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। एक कैच को लपकने के लिए तीन खिलाड़ी तैनात थे लेकिन तीनों में से कोई भी गेंद को नहीं लपक सका। इस दौरान अंपायर भी हैरान रह गए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN Test) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 274 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान टीम के तीन बैटर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें शान मसूद भी रहे। इसके बाद बांग्लादेश की टीम पहली पारी खेलने उतरी।
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 75 रन के स्कोर तक 6 विकट गंवा दिए है। इस बीच दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया, जिसे चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
- Log in to post comments