Skip to main content

'मशहूर होने का शौक नहीं', फिर Amitabh Bachchan से सोशल मीडिया पर हुई भूल, मिनटों में हो गए ट्रोल

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी न किसी पोस्ट से लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पोस्ट में उनसे ऐसी गलती हो गई कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

यूं तो बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन की अदाकारी में कोई कमी नहीं होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर सिनेमा के शहंशाह का हाथ जरा तंग है। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। हालांकि, कभी-कभार वह पोस्ट के जरिए ऐसी गलती कर देते हैं, जो उनके फैंस का ध्यान खींच लेता है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी ही फिल्म का नाम गलत बताया था और अब उन्होंने एक भूल कर दी है।

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने चाहने वालों के लिए पोस्ट करते रहते हैं। मगर कैप्शन में वह कई बार गड़बड़ी कर देते हैं। इस बार गलती उनके कैप्शन में हुई है। हुआ यूं कि अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

News Category