Skip to main content

40 बार देखी Aashiqui 2, मिल गया Shraddha Kapoor का जबरा फैन, मूवी के लिए करता था ये अजीब काम

श्रद्धा कपूर को पॉपुलैरिटी दिलाने में आशिकी 2 (Aashiqui 2) का बड़ा हाथ है। आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म से श्रद्धा इस कदर मशहूर हो गई थीं कि उनका एक चाहने वाला तो अभिनेत्री के लिए अजीब हरकतें करने लगा था। श्रद्धा के एक क्रेजी फैन ने 40 बार आशिकी 2 देखी थी।

 बॉलीवुड सेलेब्स और उनके क्रेजी फैन मोमेंट किसी से छुपे नहीं हैं। चाहे आमिर खान के लिए रांची से साइकिल पर मुंबई आना है, किसी सेलेब्स को करोड़ों का तोहफा देना हो या फिर शाह रुख खान के घर पर आकर पूल में नहाकर चले जाना हो, सेलेब्स का सामना कई क्रेजी फैंस से हुआ है। श्रद्धा कपूर का भी एक क्रेजी फैन हुआ करता था।

बात साल 2013 की है, जब की पहली हिट फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने श्रद्धा को रातोंरात स्टार बना दिया था। आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी छा गई थी। फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था। आशिकी 2 की सफलता के बाद एक फैन आरोही उर्फ श्रद्धा का दीवाना हो गया था।

News Category