Skip to main content

कोहनी छूने से बेटी को हाथ पर सुलाने तक, कुछ ऐसा है रिचा चड्डा और अली फजल का सफर, खूबसूरत जर्नी की दिखाई झलक

हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे रोल करने के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में लविंग और केयरिंग होने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अली फजल संग 2022 में धूमधाम से शादी की थी और इस जुलाई एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं। एक्ट्रेस ने अली को लंबे समय तक डेट किया और अपने रिलेशन की टाइमलाइन उन्होंने एक पोस्ट के जरिये शेयर की है। 

ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक मानी जाती है। 'फुकरे' के सेट पर इनकी लव स्टोरी शुरू हुई और साल दर साल इनका एक दूसरे के लिए प्यार बढ़ता चला गया। कपल के घर में 16 जुलाई को बेटी ने जन्म लिया। हाल ही में ऋचा ने एक वीडियो के जरिये अली फजल संग अपने रिश्ते की शुरुआत की एक छोटी सी झलक दिखाई है।

लव स्टोरी की ऋचा ने दिखाई झलक

रिचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के बीच तारीफें बटोरती हैं। ऋचा, अली पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो फॉर्मेट में दो तस्वीरों को शेयर कर फैंस को बताया कि अली और उनका रिलेशन कहां से शुरू हुआ था और अब कहां पहुंच गया है।

News Category