इमरजेंसी' एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- 'घर जाकर टॉम एंड जेरी देखते हैं'
कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी को प्रमोट करने में कोई कसर छोड़ती नहीं नजर आ रही हैं। इंटरव्यू देने के साथ-साथ वह नामी लोगों पर कटाक्ष करने से भी पीछे नहीं हट रहीं। चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री के हों या राजनीति के क्षेत्र के लोग हों। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस और सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर कमेंट किया जिसे वायरल होने में देर नहीं लगी।
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत पॉलिटिकल ड्रामा आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। 1975 के उस काले अध्याय को दिखाती ये फिल्म, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने के लिए देशभर में आपातकाल लागू किया था और इसका चुनाव पर असर पड़ा था। कंगना रनौत अब उन्हीं दिनों को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।
जमकर कर रहीं 'इमरजेंसी' का प्रमोशन
'फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद है। सीबीएफसी ने इस मूवी से कुछ सीन हटाए जाने के बाद इसे सर्टिफिकेशन देने की बात कही है। इस बीच ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। वह कई इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस व सांसद ने आप की अदालत शो में शिरकत की। इस दौरान फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे वायरल होने में जरा भी देर न लगी।
- Log in to post comments