Skip to main content

 धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मां प्रकाश कौर का आज जन्मदिन है। अपनी मां के बर्थडे के मौके पर दोनों देओल भाई यानी सनी और बॉबी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किए हैं। दोनों ने मम्मी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है और अपने दिल की बात कही है। 

फिल्म इंडस्ट्री की अगर किसी खुशहाल फैमिली के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें देओल फैमिली का नाम जरूर शामिल होगा। आज देओल परिवार में धर्मेंद्र की पहली प्रकाश कौर का जन्मदिन मनाया जा रहा है। 

इस खास मौके पर सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल ने अपनी मां को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही उन पर जमकर प्यार भी लुटाया है। आइए एक नजर प्रकाश कौर के जन्मदिन के अवसर पर देओल भाइयों की लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं। 

News Category