Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा पाकिस्तान को हराना, आंकड़े बयां कर रहे हकीकत
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं है। यह पूरी तरह से सरकार के हाथों में है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करेगी या नहीं। भारतीय टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर भी खेल सकती है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराना भारत के लिए आसान नहीं रहेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह पूरी तरह से सरकार के हाथों में है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करेगी या नहीं। भारतीय टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर भी खेल सकती है।
पाकिस्तान को हराना आसान नहीं
चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2017 में खेली गई थी। इसके बाद अब इसका आयोजन 2025 में होने जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड की बात करें तो मैन इन ग्रीन का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में 5 बार टकराई हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने सिर्फ 2 मैच जीत हैं। साथ ही 3 में मैन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है।
- Log in to post comments