Skip to main content

नए आईफोन लॉन्च होने में लगभग एक हफ्ते का वक्त बचा है। लेकिन एपल लवर्स के बीच अभी से बज बनना शुरू हो गया है। कंपनी इस बार नए आईफोन को एआई फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। इट्स ग्लोटाइम इवेंट में iPhone 16 सीरीज के अलावा नए एयरपॉड्स और स्मार्टवॉच के भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 इंतजार बस खत्म होने वाला है। 9 सितंबर को एपल अपनी फ्लैगशिप आईफोन 16 सीरीज को लेकर आ रहा है। इसके लिए ग्लोटाइम इवेंट आयोजित किया जाएगा। एपल लवर्स को इवेंट से बहुत उम्मीदें हैं। इवेंट में नए iPhones के अलावा दूसरे गैजेट्स भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बार नए आईफोन एआई खूबियों से लैस होंगे। आइए जानते हैं, कि ग्लोटाइम इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होगा।

iPhone 16 Series

इसमें कोई संदेह नहीं है कि एपल के इवेंट का मुख्य आकर्षण नए आईफोन्स होंगे। इवेंट में iPhone 16 के चार नए मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें iPhone 16, 16 Plus, iPhone 16 Pro और 16 Pro Max शामिल हैं। प्रो मॉडल में मौजूदा मॉडल की तुलना में डिजाइन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, सिवाय पतले फ्रंट बेजल के। अपने प्रो मॉडल्स में एपल इस बार बड़ी डिस्प्ले की पेशकश करेगा। प्रो मॉडल आईफोन में शक्तिशाली A18 Pro चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। जब कि बेस मॉडल्स में एपल A18 बायोनिक चिप मिलेगी।

News Category