उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपने अव्वल नेताओं को मैदान में उतारने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाई।
प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव इंडी गठबंधन से कौन लड़ेगा? अभी वह तय नहीं है। दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं। इसके बीच कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
उपचुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ झूंसी स्थित हिंदुस्तान गेस्ट हाउस में मंत्रणा की। इसमें चुनाव लड़ने के लिए 15 नेताओं ने दावेदारी की
जीत के मजबूत करना होगा बूथ
दावेदारों में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र, गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव भी शामिल हैं। राजेश ने सारे दावेदारों से अलग-अलग वार्ता करके चुनाव को लेकर उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि उपचुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए बूथ मजबूत करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करें।
उन्होंने मंडल, न्याय पंचायत व ब्लाकों में प्रभारी की नियुक्ति पर जोर दिया। कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में दो माह में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बूथवार कमियों को चिह्नित कर गांव-गांव, घर-घर पहुंचने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है। कहा कि जिले और शहर कमेटी के संगठन विस्तार पर चर्चा की।
इस मौके पर रहे उपस्थित
अध्यक्षता गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने की। इस मौके पर मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, तलत अजीम, मनोज पासी, रईस अहमद आदि रहे। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में राजेश तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र, उज्ज्वल शुक्ल, बृजेंद्र मिश्रा, जीतेश मिश्र, राजेश राकेश, देवी पांडेय, दिवाकर भारतीय, लल्लन पटेल, विनय पांडेय, इस्तियाक अहमद, दिवाकर भारतीय आदि शामिल रहे।
इन्होंने किया टिकट का दावा
फूलपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के 15 नेताओं ने टिकट का दावा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र, गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी, रईस अहमद, सोनू दुबे, छोटेलाल पटेल, राजेश्वरी पटेल, एनएसयूआइ के जीतेश मिश्र, रामकिसुन पटेल, शीश अहमद, एहतेशाम अहमद, ओम प्रकाश बिंद, संदीप रंजन, मुबारक अली, मुलायम धूरिया ने टिकट के लिए दावेदारी की है।
- Log in to post comments