Skip to main content

कपूर खानदान में बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। करीना और करिश्मा के कजिन भाई आदर जैन ने हाल ही में अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी संग सगाई की है। अब एक्टर ने रोमांटिक डेट की फोटोज शेयर की हैं जब उन्होंने अलेखा को प्रपोज किया था। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

करीना और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन ने पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली थी। एक्टर कैदी बंद और हैलो चार्ली जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

मंगेतर के प्यार में डूबे आदर जैन

आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ड्रीमी तरीके से बीच किनारे प्रपोज किया था जिसके फोटोज उन्होंने हाल ही में शेयर किए हैं। तस्वीरों में कपल रोमांटिक लोकेशन और डेकोरेशन के बीचों बीच प्यार में डूबा हुआ नजर आया।

एक फोटो में वो समुंदर किनारे सनसैट के बीच एक दूसरे की आंखो में खोए हुए नजर आए। इस दौरान आदर अलेखा को गोद में उठाकर उन्हें किस करते नजर आए।

फोटोज शेयर करते हुए आदर ने लिखा- 'ये सब एक सपने की तरह है। वहीं अलेखा ने लिखा -तुम, मैं और ये' स्वर्ग।

घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज

इससे पहले आदर ने अलेखा को प्रपोज करते हुए उन्हें अपनी पहली क्रश और बेस्ट फ्रेंड बताया था। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी फॉरएवर।" उन्होंने रिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की। आदर की सगाई पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है। करीना कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना।

तारा सुतारिया से हुआ था ब्रेकअप

बता दें कि इससे पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों बीच में कपूर फैमिली की कई पार्टियों में साथ दिखाई दिए थे। लेकिन बाद में किन्हीं वजहों से उनका ब्रेकअप हो गया। अलेखा, तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड हैं।

News Category