Stree 2 Box office Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी कमाल कर रही है। हर रोज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में स्त्री 2 का तांडव देखने को मिल रहा है। अब रिलीज के 22वें दिन स्त्री ने कमाई के मामले में सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) को पछाड़ कर नई उपलब्धि हासिल कर ली है।
Stree 2 Day 22 Box Office Collection: निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) सिनेमाघरों में अब भी अपना जलवा बिखेर रही है। रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी स्त्री 2 का खुमार दर्शकों के दिलों-दिमाग से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बेशक शुरुआती दिनों की तुलना में फिल्म की कमाई सिंगिल डिजिट में आ गई है।
लेकिन हर रोज राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर प्रभावित कारोबार करती हुई आगे बढ़ रही है। रिलीज के 22वें दिन स्त्री 2 ने बड़ा धमाका करते हुए सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2 Box Office Collection) को भी धूल चटा दी है।
22वें दिन स्त्री 2 ने कमाए इतने करोड़
15 अगस्त को निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की पेशकश स्त्री 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ओपनिंग डे पर 64 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई से बवंडर मचाने वाली ये फिल्म रिलीज के 22 दिन भी हार मानने को तैयार नहीं हैं।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की गोट मूवी की रिलीज के बावजूद स्त्री 2 ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे गुरुवार को करीब 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अब राजकुमार राव की इस मूवी का नेट कलेक्शन 526 करोड़ हो गया है, जोकि सनी देओल की गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 1 करोड़ ज्यादा है।
इसके साथ ही अब स्त्री 2 हिंदी सिनेमा की चौथी ऐसी मूवी बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।
इन मूवीज के क्लब में शामिल हुई स्त्री 2
गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्त्री 2 की नजरें शाह रुख खान की पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के कलेक्शन पर है। फिलहाल स्त्री 2 से जो हिंदी फिल्में कमाई के मामले में आगे हैं, वो इस प्रकार हैं-
जवान- 644 करोड़
एनिमल- 556 करोड़
पठान- 543 करोड़
स्त्री 2- 526 करोड़
उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड पर एक बार फिर से स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ती दिखेगी।
- Log in to post comments