Skip to main content

तारा सुतारिया और आदर जैन की लव स्टोरी साल 2019 में शुरू हुई थी लेकिन 2023 में उनके प्यार की कहानी का द एंड हो गया। तारा से अलग होने के बाद आदर ने आलेखा को डेट करना शुरू किया और कुछ दिनों पहले उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। अब हाल ही में आदर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और एक विलेन रिटर्न्स जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने वाली तारा सुतारिया पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले 'कैंदी बैंड' एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेख को शादी के लिए प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। दोनों का बीच पर रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

उनकी इन तस्वीरों पर परिवार वालों ने जहां उन्हें बधाई दी, वहीं तारा सुतारिया का नाम लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। अब हाल में पांच दिन बाद तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग उसका कनेक्शन आदर और आलेखा से जोड़ रहे हैं।

मैंने सुना है कि आप दोबारा साथ आ गए - तारा सुतारिया

अपनी गर्लफ्रेंड आलेख को शादी के लिए प्रपोज करने के बाद, दो दिन पहले ने फोटोज की एक और सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में जहां वह एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं, वहीं दूसरी फोटो में वह बीच साइड पर हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं। अन्य तस्वीर में ये कपल लिपलॉक करते हुए नजर आया। इन तस्वीरों के बाद अब तारा सुतारिया का भी एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबरीना कारपेंटर का रिवेंज गाना 'टेस्ट' शेयर किया है, जिसके लिरिक्स हैं, "मैंने सुना है आप वापस एक साथ आ गए हैं। अगर यह सच है, तो जब वह आपको किस करेगा, तो आपको मेरा टेस्ट आएगा"। तारा ने इस गाने को सुनने के बाद लोगों को यही लग रहा है कि ये एक्ट्रेस की तरफ से उनकी दोस्त और एक्स ब्वॉयफ्रेंड को एक ताना है।तीन साल तक तारा सुतारिया और आदर जैन ने किया डेट

आपको बता दें कि आलेखा आदर की ही नहीं, बल्कि तारा सुतारिया की भी अच्छी दोस्त थीं। जब तारा और आदर का ब्रेकअप हुआ था और उन्होंने आलेखा को डेट करना शुरू किया था, उस समय इंटरनेट पर एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी, जिसमें इस एक्स कपल के अलावा आलेखा भी थीं।

 

तारा सुतारिया और आदर जैन की मुलाकात साल 2019 में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कपूर खानदान के घर के फंक्शन या पार्टी में भी तारा सुतारिया शामिल होती थीं। हालांकि, साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसे खुद तारा ने एक इंटरव्यू में कन्फ

News Category